लहसुन के 11 सिद्ध स्वास्थ्य लाभ | Garlic health benefits in Hindi

Garlic health benefits in Hindi : लहसुन दुनिया भर के व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाले सबसे बहुमुखी और लोकप्रिय मसालों में से एक है। यह न केवल एक आवश्यक घटक है जो हमारे भोजन में स्वाद जोड़ता है, बल्कि वैज्ञानिक अध्ययनों से इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ भी साबित हुए हैं।

लहसुन में एलिसिन, सल्फर यौगिक और एंटीऑक्सिडेंट सहित कई यौगिक मौजूद होते हैं, जो इसके हमारे स्वास्थ्य को बेहतर रखने में जिम्मेदार हैं।

इसका सेवन पुरानी बीमारियों से राहत, सम्पूर्ण स्वास्थ्य में सुधार और इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करने के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद में सदियों से लहसुन का उपयोग होता आया है।

लहसुन की कई किस्म होती है लेकिन कश्मीरी लहसुन के बारें में कहा जाता है यह अन्य लहसुन के तुलना में कई गुना अधिक फायदेमंद होता है। इस लेख मे हम लहसुन के 11 प्रमुख फ़ायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

लहसुन के 11 प्रमुख फायदे – Garlic health benefits in Hindi

इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक लहसुन:

लहसुन में कई मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, जिंक, थायमिन, आयरन आदि मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं।

फलतः लहसुन का खाली पेट खाने से इम्यूनिटी को बढ़ाने में तेजी से मदद मिलती है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को कई अद्भुत लाभ मिलते हैं।

इसे खाने से शरीर को संक्रमण से लड़ने के साथ-सतह सर्दी और फ्लू के लक्षणों को भी ठीक होने में मदद मिलती है।

लहसुन का सेवन रक्तचाप में फायदेमंद

लहसुन का सेवन रक्तचाप को कम करने में मददगार माना जाता है। क्योंकि इसमें सल्फर नमक एक यौगिक मौजूद होता है जो रक्त वाहिकाओं में रक्त को अधिक सुचारु रूप से प्रवाहित होने में मदद करता है।

हृदय रोग के खतरे को कम करने में मददगार

आज हृदय रोग दुनिया भर में एक प्रमुख समस्या बनती जा रही है। हृदय गति रुकने से मौत होने की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। जिसका प्रमुख कारण आज का वातावरण और खान-पान है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए दुश्मन माना जाता है, क्योंकि यह रक्त वाहिकाओं को धीरे-धीरे अवरुद्ध करता है। जिससे सही रूप से हृदय तक रक्त नहीं पहुच पता। एक अध्ययन के अनुसार लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है।

इस प्रकार लहसुन का सेवन रक्त परिसंचरण में सुधार और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक है।

मस्तिष्क रोग में लहसुन के फायदे

जैसा किया आपने ऊपर पढ़ा की लहसुन खाने से रक्त वाहिकाओं साफ और रक्त संचरण ठीक रहने में मदद मिलती है। इसका प्रभाव हृदय के साथ-साथ मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर भी पड़ता है।

लहसुन का सेवन बुढ़ापे में भूलने वाली बीमारी (अल्जाइमर) के खतरे को कम किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार भी लहसुन का नियमित सेवन अल्जाइमर के रोगी में याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है।

लहसुन हड्डियों के लाभदायक

लहसुन में कैल्शियम सहित मैग्नीशियम व और भी कई विटामिन मौजूद होते हैं। कैल्शिय हड्डियों को स्वास्थ्य रखने में अहम भूमिका निभाता है।

क्योंकि इसमें मौजूद कई आवश्यक पोषक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद कर सकता है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से युक्त होता है लहसुन

लहसुन में ऑर्गेनोसल्फर यौगिक मौजूद होते हैं। इन यौगिक के कारण लहसुन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होते हैं। फलतः लहसुन के नियमित सेवन से गठिया व सूजन संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

लहसुन कैंसर के जोखिम को कम करने में उपयोगी

कई अध्ययनों से पता चला है कि लहसुन में पेट, कोलन, स्तन और प्रोस्टेट सहित कई प्रकार के कैंसर को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।

क्योंकि लहसुन के एंटी-ट्यूमर गुण और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से रक्षा में सहायक होती है। इस प्रकार लहसुन और शहद का सेवन कैंसर जैसी घातक रोगों से रक्षा में सहायक हो सकती है।

त्वचा को स्वास्थ रखें में लहसुन के फायदे

लहसुन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जिससे यह त्वचा की सेल को मुक्त कणों से होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है।

साथ ही लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा के सूजन और मुंहासों को कम करने में फायदेमंद है। इस प्रकार लहसुन का सेवन त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है लहसुन

लहसुन इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार लहसुन का नियमित सेवन शरीर में बढ़ते रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है।

वजन घटाने में सहायक है लहसुन

लहसुन में मौजूद गुण चयापचय में सुधार और भूख कम करने में मददगार है। जिससे इसका सेवन वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में लहसुन फायदेमंद

लहसुन में सल्फर सहित कई आवश्यक यौगिक मौजूद होते हैं। फलतः इसका विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर सेवन शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार होता है। जिससे लीवर सहित समस्त पेट के कार्य प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

निष्कर्ष:

इस प्रकार देखा जाय तो लहसुन एक अद्भुत मसाला है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की क्षमता रखता है। क्योंकि शरीर को स्वस्थ रखने वाले कई यौगिक, विटामिन और अन्य गुण इसमें मौजूद होते हैं।

इस लेख में Garlic health benefits in Hindi  शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment