10 + केला और शहद खाने के फायदे जानकार चौंक जायेंगे आप

केला और शहद खाने के फायदे जानकर आप चकित हो सकते हैं। केला और शहद एक साथ खाने से कई फायदे मिलते हैं। इस लेख में kela aur shahad khane ke fayde के बारें में आपको विस्तृत जानकारी मिलेगी। 

केला और शहद खाने के फायदे

केला और शहद खाने के फायदे (Banana with Honey Benefits in Hindi)

केले और शहद (Banana and honey) दोनों पोषक तत्वों से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं। जिसका सेवन हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं। सदियों से इसका प्रयोग कई स्वास्थ्य लाभों के लिए होता रहा रहा है।

क्योंकि केले में जहां विटामिन, फाइबर, पोटेशियम आदि से समृद्ध होता है। वहीं शहद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से युक्त प्राकृतिक शर्करा है।

जब केले और शहद को एक साथ सेवन किया जाता जाता है तो यह स्वास्थ की दृष्टि से और भी अधिक फायदेमंद हो जाता है। इसके सेवन से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाकर  संक्रमण से रक्षा करता है।

इसका सेवन स्किन, रक्तचाप और हृदय के लिए भी अद्भुत गुणकारी है। इसके अलावा यह एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है।

इस प्रकार केला और शहद एक साथ खाने से शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी साबित होता है। तो आइए केला और शहद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं विस्तार से जानते हैं।

केला और शहद के गुण 

केला और शहद के लाभ शरीर के लिए बहुत ही अद्भुत और महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि केला विटामिन-ए,  बी6, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनिशियम, नियासिन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं।

वहीं दूसरी तरफ शहद में भी विटामिन ए, बी, सी, ज़िंक, कॉपर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे अनेकों पोषक तत्व पाये जाते हैं।

इन दोनों का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत ही लाभदायक साबित होते हैं।

केला और शहद एकसाथ खाने के 10 फायदे (kela shahad khane ke fayde)

1. पाचन से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद

पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने में केले और शहद का सेवन फायदेमंद है। केले और शहद दोनों में मौजूद गुण पाचन क्रिया (Digestion) से में सुधार कर पेट की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

केले में मौजूद फाइबर कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्या को ठीक कर मल त्याग को सुचारु रूप से नियंत्रित करने में सहयोग करता है। इसके अलावा केले और शहद में उपस्थित जीवाणुरोधी गुण आंत के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।

फलतः अपच की समस्या को दूर कर पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए केला और शहद का एक साथ सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

2. इम्यूनिटी होती है मजबूत

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में केले और शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है। केले और शहद में मौजूद पोषक तत्व और मिनरल इम्यूनिटी को मजबूत कर शरीर को कई संक्रमण से रक्षा करता है।

इस प्रकार केले और शहद का एक साथ सेवन हमारे इम्यूनिटी को बूस्ट कर सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन दूर करने में उपयोगी साबित हो सकता है।

3. संक्रमण से लड़ने में सहायक

केले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो खून में सफेद रक्त कोशिकाओं(WBC) की संख्या में वृद्धि में सहायक होता है। जो शरीर को कई संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

वहीं शहद में एंटीऑक्सिडेंट और रोगाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं जो संक्रमण को रोकने में सहायक साबित हो सकता है।

4. कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में सहायक

केले और शहद का एक साथ सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में सहायक साबित हो सकता है। शहद और केले में मौजूद गुण खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

जिसका हमारे सीधा प्रभाव हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है। इस प्रकार इन दोनों के एक साथ सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर को संतुलित रखने में उपयोगी साबित हो सकता है।

5. ऊर्जा का अद्भुत स्रोत

केले और शहद दोनों ऊर्जा का अद्भुत प्राकृतिक स्रोत है। सुबह खाली पेट केले और शहद के सेवन शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

क्योंकि केले में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है जबकि शहद में भी प्राकृतिक ग्लूकोज और फ्रुक्टोज नामक स्वीटनर होता है यह भी तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

इस प्रकार केले और शहद का एक साथ सेवन शरीर को ऊर्जावान बनाकर तनाव और थकान को दूर करने में मदद कर सकता है।

इसका सेवन खिलाड़ियों और जिम जाने वालों के लिए भी शारीरिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने और थकान को कम करने में मदद कर सकते हैं।

6. त्वचा (स्किन) के लिए फायदेमंद

केले और शहद दोनों में कुछ ऐसे यौगिक पाये जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

यह चेहरे से कील-मुँहासे को दूर करने, उम्र से पहले आने वाली झुर्रियों को कम करने और त्वचा की महीन लकीरों को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

इसके अलावा केले में मौजूद विटामिन और खनिज त्वचा में नमी लाकर उसे गलो करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा शहद में मौजूद रोगाणुरोधी गुण त्वचा पर बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है।

इस प्रकार केले और शहद का एक साथ सेवन त्वचा को चमकदार और समग्र त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार है।

7. ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में सहायक

क्योंकि केले में पोटेशियम भरपूर रूप से पाये जाते हैं तथा शहद में एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध होता है।

इन दोनों के एक साथ सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित करने और धमनियों में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। इस प्रकार यह स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

8. वजन नियंत्रित करने में सहायक

केले और शहद का सेवन वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि केले और शहद का एक साथ सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। यह लंबे समय तक आपको भूख नहीं महसूस होने देता है।

जो हमें बीच-बीच में कुछ खाते रहने और ओवर इटिंग की आदत से छुटकारा प्रदान करता है। साथ ही अकेले भी शहद को पानी के साथ लेने से भी वजन को कम करने में सहायता मिलित है। 

9. हड्डी और दांतों के लिए फायदेमंद

केले और शहद दोनों में कई ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर की हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद गुण हड्डियों से संबंधित रोग ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

केले में कैल्शियम और पोटेशियम समृद्ध रूप में पाया जाता है। जो उम्र के साथ होने वाले बोन डेंसीटी को कम करने और हड्डियों के नुकसान को रोकने में मदद कर सकते हैं।

इसके साथ ही शहद में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं जो हड्डियों को ऑक्सीडेटिव क्षति को रोकने में लाभकारी है।

इस प्रकार केले और शहद का एक साथ सेवन हड्डियों को स्वस्थ रखने और उम्र से संबंधित हड्डी विकारों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

10. हृदय के लिए लाभकारी

केले और शहद दोनों में कुछ ऐसे गुण पाये जाते हैं जो हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि केले में मौजूद कैल्शियम और पोटेशियम दिल के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।  

वहीं शहद में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण धमनियों में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को रोकने में मदद कर सकता है। इस प्रकार केले और शहद का एक साथ सेवन से शरीर की कई जोखिम को कम करने और हार्ट के लिए फायदेमंद हो सकता है।

निष्कर्ष(Conclusion)

इस प्रकार हमने पाया की Kela Aur Shahad Ek Sath Khane Ke Fayde कई दृष्टि से स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। यह पाचन, हृदय, ऊर्जा का स्तर में सुधार, त्वचा आदि के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

लेकिन इसके संतुलित मात्रा ही सेहत के लिए उपयोगी हो सकता है। इसके अधिक मात्रा में खाने से संभावित नुकसान को भी नकारा नहीं जा सकता।

F.A.Q

केला और शहद एक साथ कैसे खाएं?

केले और शहद को कई तरह से सेवन किया जा सकता है। आप चाहें तो केले को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसे सुबह अथवा दिन में कभी भी स्नैक्स के रूप में सेवन किया जा सकता है।

इस लेख में केला और शहद खाने के फायदे ( kela aur shahad khane ke fayde) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment