केला खाने के फायदे और नुकसान जानिये इसके 10 चौकने वाले फायदे

केला खाने के फायदे और नुकसान अचंभित करने वाली है। केला हर मौसम में आसानी से उपलबद्ध होने वाला पौष्टिक फल है। इस लेख में आज हम केला खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से जानेंगे।

केला खाने के फायदे और नुकसान

Table of Contents

केला खाने के फायदे और नुकसान – Health Benefits of Eating Banana in Hindu

हमें अपने स्वास्थ्य हो बेहतर रखने के लिए अपने भोजन में ज्यादा-से ज्यादा फल और सब्जी खाने की सलाह दी जाती है। फल के संबंध मे बात करे तो डाक्टर में रोज एक सेव खाने की सलाह देते हैं।

क्योंकि फल कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। लेकिन फल में केला भी कम पौष्टिक नहीं है। केले के अंदर मौजूद पोषण मूल्य के कारण इसे सुपरफूड की संज्ञा दी जाती है।

इसमें पाये जाने वाला सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसे तत्व शर्करा का एक प्राकृतिक स्रोत माना जाता है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम होता है।

समृद्ध पोषक तत्वों से भरपूर केला में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी और बी-6, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम मौजूद होता है। इसके सेवन से पेट की समस्या दूर होती है।

यह शरीर की दुर्वलता को दूर कर उसे मांशल बनता है।  केला में पाये जाने वाला आवशयक तत्व हमारे दिल और दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

विशेषज्ञ की मानें तो हमें प्रति अपने आहार में 1 दिन में कम से कम एक केला जरूर खाना चाहिये। केले का नियमित रूप से सेवन हमे कई हेल्थ बेनेफिट प्रदान करने में सहायक होता है।

लेकिन केले खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसीलिए हमें केला खाने के फायदे एवं नुकसान के बारें में भी जानना जरूरी है। जिससे बिना किसी प्रतिकूल प्रभाव के केले से स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है।

तो चलिए केला खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से समझते हैं।

वजन बढ़ाने में सहायक केला

केले में प्रचुर मात्रा में गलूकोच मौजूद होता है, साथ ही केला कार्बोहाइड्रेट का भी प्रमुख स्रोत है। फलतः शारीरिक दुर्वलता को दूर करने और वजन को बढ़ाने में केला बहुत ही फायदेमंद होता है।

अगर आप अपने दुर्वलता से निराश हैं और अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह केला और दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से तेजी से तेजी से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।  

Immunity system को मजबूत करता है केला   

केला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, कई आवश्यक खनिज, प्रोटीन और फाइबर आदि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होता है।

आपने गौर किया होगा की कुछ लोगों की रोग प्रतिरोधक (Immunity) इतनी क्षमता कमजोर होती है की अक्सर वे बीमार रहते हैं। मौसम की तबदीली थोड़ा भी वरदाश्त नहीं होता है।

थोड़ी से लापरवाही से रोग ग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए अपने आहार में नियमित रूप से केला का सेवन वरदान साबित हो सकता है। इसके नियमित सेवन से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में मजबूती आती है।

मस्तिषक के लिए गुणकारी है केला

केला विटामिन बी6 का प्रमुख स्रोत है। विटामिन बी6 दिमाग को ताकत देता है और स्मरण शक्ति को तेज रखने में मददगार साबित होता है। एक अध्ययन के अनुसार जिस लोगों में विटामिन बी6 की कमी होती है।

उसमें सोचने के क्षमता में कमी होने लगती है। फलतः केले के सेवन से विटामिन बी 6 की कमी पूरी होगी जिससे सोचने के क्षमता बढ़ेगा और स्मरण शक्ति भी तेज होगी। इस कारण से केला को अपने आहार में जरूर शामिल किया जा सकता है।

पेट के गुणकारी होता है केला का सेवन

केला का सेवन पेट के लिए अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है। केले में प्रचुर मात्र में विटामिन्स और फाइबर मौजूद होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र (Digestion) को सुदृढ़ करता है।

इसमें उपस्थित फाइबर कब्ज रोग को भी दूर करने में सहायक है। इस प्रकार केला कब्ज और पेट की समस्या से निजाद दिलाने में मदद करता है।

सुपरफ़ूड कहलाता है केला 

केले के अंदर सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसे शर्करा पाया जाता है। यह प्राकृतिक शर्करा तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम होता है। सुबह खाली पेट केला खाने से दिन भर स्फूर्ति प्रदान करता है। इसी कारण से विद्वान केले को सुपरफूड भी कहते हैं।

डिप्रेशन (Depression) दूर करने में मददगार है केला

जो लोग किसी कारण से डिप्रेशन (Depression) का शिकार हो जाते हैं। उन्हें डिप्रेशन पर विजय पाने में केला का सेवन लाभदायक हो सकता है। केले में पाये जाने वाला ट्रिप्टोफैन, चित को प्रसन्न रखने में फायदेमंद होता है।

केले में अमीनो एसिड भी पायी जाती है जो शरीर में हार्मोन का स्तर को ठीक रखने में मदद करता है। इससे मूड ठीक और तनाव रहित रहता है।

एनर्जीक बनाता है केला का सेवन 

साथ ही जो लोग अपने आप को हमेशा थका-थका सा महसूस करते हैं अक्सर कमजोरी का अनुभव होता है। ऐसे लोगों के लिए भी केला खाना अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। केला का सेवन उन्हें पहेल से ज्यादा एनर्जीक बनाता है।

अनिद्रा (insomnia) में लाभदायक है केला 

कुछ लोगों की रातें करवट बदलते हुई वित जाती है। क्योंकि वे अनिद्रा (insomnia) रोग से ग्रसित होते हैं। सुबह उठने पर उसके चेहरे पर मायूसी और बेचेनी छाई रहती है।

इस परिस्थिति में केले का नियमित सेवन सेवन फायदेमंद हो सकता है। केले में पाये जाना मैग्नीशियम अनिद्रा (insomnia) में बडा ही लाभदायक होता है।

ब्लड प्रेशर में केला के फायदे

केला में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में रक्तचाप सामान्य रखने में फायदेमंद माना जाता है,साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है।

कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप सामान्य होने से  हृदय संबंधी बीमारियों से रक्षा होती है। इस कारण ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीज को अपने आहार में केला जरूर शामिल करना चाहिये।  

दाँत और हड्डियों के लिए फायदेमंद है केला

जैसा की हमने ऊपर जाना की केला में कैल्शियम प्रचुर मात्र में होती है। कैल्शियम हमारे हड्डियां और दांत को मजबूत रखने मे फायदेमंद होती है।

इस कारण अपने दाँत और हड्डियों को मजबूत और निरोग रखने हेतु अपने डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिये।

आँखों के लिए गुणकारी है केला का सेवन

केला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, साथ ही इसमें विटामिन A, विटामिन E और ल्यूटिन नामक तत्व पाये जाते हैं। विटामिन A जहां हमारी आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

वहीं ल्यूटिन नामक तत्व आँखों को धब्बेदार अध: पतन (macular degeneration) के खतरे से रक्षा करता है।

इसके अलावा केला में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है जो रक्त शर्करा (blood sugar) के कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।

केला के अंदर आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके सेवन से शरीर में HB अच्छा रहता है। जिससे एनीमिया का खतरा कम जाता है।  

केला खाने के नुकसान

केला पौसटिकता में भरपूर होने के कारण हेल्थ के लिए बड़ा ही फायदेमंद होता है लेकिन कुछ परिस्थितियों में केले का सेवन हमारे स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइये केला खाने के नुकसान के बारें में समझते हैं।    

तेजी से वजन बढ़ाता है केला

केले में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होने के कारण यह उच्च कैलोरी वाला फल है। इसके नियमित सेवन से शरीर के वजन में बढ़ोतरी होती है।

फलतः जो लोग अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं उन्हें अधिक मात्रा में केले के सेवन से परहेज करना चाहिये।

माशपेशियों में कमजोरी

केले के अधिक सेवन से मसल्स कमजोर हो सकते हैं, क्योंकि केले के अंदर प्रोटीन का स्तर निम्न होता है। प्रोटीन को दूसरे सोर्स से पूरा कर शरीर में इसकी कमी को दूर किया जा सकता है।

पेट की समस्या

केले का अधिक मात्रा में सेवन पेट को खराब कर सकता है। केले में मौजूद फ्रक्टोज पेट में गैस बना सकता है। इसके अलावा केले के अत्याधिक सेवन से दस्त और उलटी की समस्या हो सकती है।

किडनी की समस्या

किडनी रोग से ग्रस्त लोगों को केले का कम सेवन की सलाह दी जाती है। क्योंकि केले के अंदर पोटेशियम मौजूद होता है, जो किडनी पर दबाव डालता है। इस कारण से किडनी के रोग वाले व्यक्ति को कम मात्रा में केला का सेवन अच्छा रहता है।

अस्थमा को बढ़ा सकता है केला

केला का सेवन अस्थमा रोग से ग्रसित लोगों में समस्या उत्पन्न कर सकता है। क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार शरीर को स्वस्थ रहने के लिए वात, पीत और कफ का समायोजन जरूरी है।

चूंकि केला कफकारक माना जाता है जो शरीर में वात, पीत और कफ के लेवल को अनियंत्रित कर देता है। जिससे अस्थमा (asthma) के रोगी की शिकायत बढ़ सकती है।

फलतः सर्दी जुकाम और अस्थमा से ग्रसित लोगों को किसी विशेषज्ञ के राय पर ही केले का सेवन करना चाहिये। अन्यथा लाभ के बदले नुकसान हो सकता है।

माइग्रेन में केले के नुकसान

सिरदर्द अथवा माइग्रेन से ग्रसित लोगों को केले खाने से परहेज करना बेहतर है। क्योंकि केले में मौजूद थायरेमिन सिरदर्द अथवा माइग्रेन को बढ़ा सकता है।

केला खाने का सही समय

केले का सेवन अधिकांश लोग सुबह के नाश्ते में लेना पसंद करते हैं। चूंकि केला पौष्टिकता से भरपूर होता है। फलतः खाली पेट सुबह केले खाने से दिन भर भूख महसूस नहीं होती है,

और पूरे दिन अनवरत स्फूर्ति महसूस की जा सकती है। इस कारण से रोजाना नाश्ते में 2 केले का सेवन आपको दिनभर के लिए स्फूर्ति बनाता है।

केला खाने का सही तरीका

आइये आगे केला खाने के कुछ परफेक्ट तरीके के बारें में जानते हैं।

केला फाइबर, पौटेशियम, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट्स का उत्तम स्रोत है। नाश्ते में सुबह खाली पेट केला खाने से एनर्जी बूस्ट होती है और दिनभर स्फूर्तिदायक बनाये रखने के लिए परफेक्ट है।

केला को दूध के साथ मिलाकर (Banana Milk Shake) के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए दो केले को छीलकर उसे छोटे छोटे दुकड़ों में काट लें। उसके बाद उसमें दूध मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह से फेंट लें।

आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें शुगर मिला सकते हैं। बस आपका बनाना शेक तैयार है। इसे डेली नियमित रूप से कुछ दिनों तक सेवन करने से शरीर में कई फायदे दिखने लगते हैं।

स्मूथी (Banana Smoothie) के रूप में

चूंकि केला पोषण से भरपूर होते हैं, इसे आप दही में डालकर बनाना स्मूथी (Banana Smoothie) बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा आप केले को शहद के साथ ही निर्मित स्मूथी के रूप में भी खा सकते हैं। इसमें बादाम अथवा कुछ अन्य ड्राइ फ्रूट मिलाने से इसका स्वाद और पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है।

F.A.Q

एक व्यक्ति को 1 दिन में कितने केले खाने चाहिए?

रोजाना दो से तीन केला खाना पर्याप्त है। डेली इसके सेवन से शरीर को कई बेनेफिट मिलते हैं।

इस लेख में केला खाने के फायदे और नुकसान शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment