10+पके आम खाने के फायदे और नुकसान जानकार आप हैरान रह जाएंगे क्यों……

पके आम खाने के फायदे और नुकसान आपको हैरान कर सकती है। गर्मियों के मौसम में बाजार में तरह तरह के पके आम बिकने लगते हैं। आम एक रसीला और मीठा फल है। स्वस्थ की दृष्टि से यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

वैसे तो आम कच्चा और पका दोनों खाया जाता है। लेकिन यहाँ पके आम खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से आप पढ़ सकते हैं।

पके आम खाने के फायदे और नुकसान  

कहा जाता है की आम पहले भारतीय उपमहाद्वीप में ही पाया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे यह पूरे दुनियाँ में फैल गया। पके आम की मूल प्रजाति को भारतीय आम कह कर संबोधित किया जाता है।

जिसे वैज्ञानिक भाषा में मेंगीफेरा इंडिका के नाम से जाना जाता है। लेकिन आज पके आम की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबसे अधिक है। इसके स्वाद के लोग इतने दीवाने हैं की इसे फलों का राजा कहा जाता है।

भारत अभी भी विश्व का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है। विश्व का करीब 40% आम का उत्पादन सिर्फ भारत में ही होता है। भारत के बाद बाद चीन और थाईलैंड का नाम आता है।

पके आम में कई तरह के विटामिन और खनिज लवण पाये जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लेकिन कुछ विशेष परिस्थिति में पके आम का सेवन नुकसान भी कर सकता है। आइये पके आम खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से जानते हैं।

पके आम  के प्रकार

आम खाने के फायदे से पहले हम यह जानते हैं की आम कितने प्रकार के होते हैं और कहाँ पाया जाता है। आम मुख्य रूप से 12 प्रकार के होते हैं। यहाँ हम आम की कुछ चुनिंदा किस्म के बारें में जानते हैं।

  • मालदा, बिहार
  • जर्दालू -भागलपुर बिहार
  • अल्फांसो -महाराष्ट्र
  • हिमसागर -पश्चिम बंगाल
  • बंगनपल्ली -आंध्र प्रदेश
  • दसेहरी – उत्तर प्रदेश
  • बादामी -कर्नाटक
  • केसर – गुजरात
  • लंगड़ा – उत्तर प्रदेश
  • मनकुरद – गोवा
  • नीलम – तेलांगना व कर्नाटक

पके आम खाने के फायदे (Pake Aam khane ke fayde)

पके आम दुनियाँ के अत्यंत लोकप्रिय और पौष्टिक फल माना जाता है। इसका स्वाद खाने वाले का मन मोह लेता है। यह फल सदियों से लोगों का पहली पसंद रहा है। अपने अद्भुत स्वाद के कारण ही पके आम को फलों का राजा कहा जाता है।

पके आम के फायदे अनगिनत हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसके आलवा पके आम के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं।

फलतः इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। आइये पके आम खाने के फायदे के बारें में विस्तार से जानते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत करता है पके आम 

जैसा की जानते हैं की पके आम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। पके आम  में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण, विटामिन ए, विटामिन बी6,विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम हमारे रोग प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाता है। जिससे हमारे शरीर को रोग मुक्त रखने में मदद मिलती है।

कैंसर की रोकथाम में सहायक

पके आम में प्रचुर मात्र में एंटीऑक्सीडेंट होता है। साथ ही इसमें क्यूर्सेटिन एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे कई तत्व उपस्थित होते हैं जो कोलोन और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मदद करता है।

अस्थि रोग से बचाता है पके आम  

पके आम में प्रचुर मात्रा में उपस्थित विटामिन A और C हमारे शरीर को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करता है। पके आम में कैल्शियम भी मौजूद होता है। कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान कर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कब्ज को दूर करता है पके आम 

पके आम में लैक्सेटिव (laxative ) नामक तत्व पाया जाता है, साथ ही पके आम फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है। फलतः पके आम  का सेवन कब्ज की समस्या भी निजाद दिलाता है और पाचन शक्ति को मजबूत करता है। 

आखों के लिए लाभकारी है पके आम 

पके आम में विटामिन ए प्रचुर माता में मौजूद होता है। विटामिन ए हमारे आँखों के लिए अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद जियाजैंथिन (Zeaxanthin) हमारे आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है।

पके आम हृदय के लिए लाभकारी

पके आम का सेवन ब्लड प्रेशर में भी लाभकारी माना जाता है। साथ ही इसमें मौजूद कुछ पोशक तत्व हृदय को स्वास्थ्य रखने में भी मदद करता है। पके आम में विटामिन-बी6  शरीर के पथरी रोग को भी कम करता है।

पके आम खाने के नुकसान (Side effects of Mango in Hindi)

अपच और गैस की समस्या उत्पन्न कर सकता है पके आम 

अभी तक हमने पके आम के फायदे के बारें में जाना। लेकिन पके आम खाने के फायदे और नुकसान दोनों की जानकारी हमें जरूरी है। आइए पके आम के सेवन से कुछ नुकसान के बारें में जानते हैं।

पेट की समस्या:

अगर पके आम के सेवन अधिक कर लिया जाय तो इससे अपच, गैस अथवा पेट में मरोड़ की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इसके अधिक सेवन से दस्त और उल्टी भी हो सकती है।

शुगर रोगी के लिए नुकसानदायक

पके आम एक रसीला और मीठा होता है। फलतः पके आम का सेवन शुगर रोगियों के नुकसानदायक हो सकता है। फलतः शुगर रोगी को पके आम का इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करना अच्छा रहेगा। 

आर्थराइटिस में पके आम से नुकसान

कहा जाता है की पके आम की तासीर गर्म होती है फलतः इसका अपने शरीर के क्षमता के हिसाब से खाना चाहिये। पके आम का सेवन आर्थराइटिस रोगी को जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है।

केमिकल युक्त पके आम से नुकसान

वर्तमान परिवेश में चारों तरफ खाने पीने की चीजों में भी केमिकल का इस्तेमाल पके आम  बात हो गई है। पके आम भी इस चीज से अछूता नहीं है।

बाजार में धरले से केमिकल से पके पके आम बिकते हैं, ऐसे पके आम को खाने से फायदे की जगह नुकसान की संभावना अधिक हो सकती है।

पके आम का उपयोग – Uses of Mango in Hindi

पके आम का उपयोग कई तरह के व्यंजन में किया जा सकता है। पके आम को मेनगो शेक, पापड़, आमचूर और रस निकाल कर उपयोग में लाया जा सकता है।  

पके आम में कौन सा विटामिन पाया जाता है ?

आम कई विटामिन और मिनरल का भंडार है। Farmeasy के अनुसर आम (Mango) में विटामिन A और C मौजूद होने के कारण यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है।

इस लेख में पके आम खाने के फायदे और नुकसान (Pake Aam khane ke fayde aur Nuksan) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment