पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान – Pista khane ke fayde aur nuksan in Hindi

पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान (Pista khane ke fayde aur nuksan) आपको चकित कर सकती है। कई विटामिन और मिनरल से भरपूर पिस्ता का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।

जब भी ड्राई फ्रूट यानी सूखे मेवे की बात आती है उसमें पिस्ता का नाम जरूर आटा है। पिस्ता में विटामिन बी6, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

सूखे मेवे में पिस्ता (pista dry fruit) बहुत मशहूर है, क्योंकि पिस्ता का सेवन हृदय, मधुमेह, हड्डियों संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक है। पुरुषों के लिए पिस्ता के फायदे उन्हें यौन संबंधी समस्याओं में अभूतपूर्व मिलते हैं।

इस प्रकार पिस्ता खाने के अनेकों फायदे हैं। इस लेख में ‘पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान‘ के बारें में विस्तार से वर्णन किया गया है।

पिस्ता खाने के कुछ अद्भुत फायदे

ड्राइ फ्रूट में काजू, बादाम पिस्ता खाने के फायदे सर्वविदित हैं। पिस्ता (Pista) बादाम और अखरोट की तरह ही बहुत ही स्वास्थवर्धक सूखा मेवा(ड्राइ फ्रूट) है। पिस्ता का वैज्ञानिक नाम पिस्तासियो वेरा (Pistacia vera) है। यह इनके पेड़ों में होने वाले फलों से प्राप्त होता है।

पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान (Pista khane ke fayde aur nuksan in Hindi)
पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान (Pista khane ke fayde aur nuksan in Hindi)

पिस्ता के पोषक तत्वों की बात करने तो इसमे निम्नलिखित पोषक तत्व मौजूद होता है-

  • लोहा
  • फाइबर
  • प्रोटीन
  • फेट(वसा)
  • फास्फोरस
  • मैग्नीशियम
  • सोडियम
  • पोटैशियम
  • विटामिन बी6
  • जिंक
  • तांबा
  • पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड
  • लिनोलिक एसिड
  • मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड

इम्युनिटी बढ़ाता है पिस्ता

पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोस्टेरॉल, विटामिन और खनिजों से भरपूर ड्राइ फ्रूट है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को समर्थन और मजबूत करता है। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है, इसलिए इस सर्दी में अपने आहार में पिस्ता को शामिल करें।

त्वचा के लिए पिस्ता के फायदे-

चेहरे पर कुदरती निखार लाने में पिस्ता फायदेमंद होते हैं। क्योंकि पिस्ता में जरूरी फैटी एसिड्स और विटामिन-ई मौजूद होते हैं। पिस्ता एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। जो त्वचा के रूखेपन को दूर कर नेचुरल रूप से मॉइश्चराइजर रखने मे मदद करता है।

पिस्ता का सेवन बढ़ती उम्र के कारण त्वचा पर आने वाले झुर्रियां को भी कम करने में मदद करता है। इस प्रकार यह त्वचा के स्वास्थ को बेहतर कर उसे गलो करने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

आप पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान बालों पर भी साफ देख सकते हैं। पिस्ता में बायोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो बालों को रूखेपन, रूसी आदि को दूर कर उसे मॉइस्चराइज रखता है।

एक अध्ययन के अनुसार बायोटीन बालों के लिए बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में बायोटिन की कमी होने से बालों से संबंधित कई समस्याएं शुरू हो जाती है।

इसके कमी से बाल रूखे और बेजान, बालों का झड़ना और रूसी आदि प्रॉब्लेम बढ़ जाती है। इस प्रकार बालों को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में बायोटीन युक्त पिस्ता का सेवन फायदेमंद हो सकता है

वजन कम करने में मददगार

पिस्ता में फैट और कैलोरी काफी कम होती हैं जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है. वजन घटाने के लिए पिस्ता का सेवन करने फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट पिस्ता खाने के फायदे आपको लंबे समय तक स्फूर्तिबान रखता है और भूख भी महसूस नहीं होने देता।

जिससे आप बीच-बीच में कुछ खाते रहने की आदत और ओवर इटिंग से बच सकते हैं। फलतः अगर आप अपने वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो पिस्ता का सेवन लाभकारी हो सकता है।

दिल का रखे ख्याल

पिस्ता में मौजूद कई पोषक तत्व हमारे हार्ट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इस कारण से पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान हृदय से जुड़ी समस्याओं में भी देखा जा सकता है। पिस्ता पोटेशियम का एक समृद्ध भंडार हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इसमें मौजूद फाइबर शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। जो कई हृदय संबंधी बीमारियों (कार्डियो वैस्कुलर) के खतरे को कम करता है।

इसके अलावा पिस्ते में विटामिन बी 6 भी मौजूद होता है जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए रोजाना पिस्ता खाना आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

वजन कम करने में पिस्ता है लाभदायक

पिस्ता प्रोटीन, फाइबर, मोनो- और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है जो हमारे स्वास्थ को ठीक और वजन के नियंत्रण में सहायक होता है।

पिस्ता फाइबर और उच्च कैलोरी के कारण खाने से लंबे समय तक पेट भरा-भरा महसूस होता है। जो अनावश्यक खाने पर कंट्रोल करने में मदद करता है। इस प्रकार पिस्ता का सेवन मोटापा को दूर करने और वजन को नियंत्रण में सहायक हो सकता है।

लेकिन पिस्ता का अधिक सेवन हानिकारक भी हो सकता है। अतः पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान को देखते हुए इसका संतुलित मात्रा में भी सेवन अच्छा है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक

एक अध्ययन के अनुसार जिन लोगों के आहार में पिस्ता शामिल होता है, उनमें कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी कम होती है. और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

क्योंकि अन्य नट्स की तुलना में पिस्ता में प्रोटीन और फाइबर बहुत अधिक मात्रा होता है. इसके अलावा पिस्ता में मौजूद फाइटोस्टेरॉल भी खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है.

आँखों के लिए फायदेमंद

पिस्ता खाने से आखें स्वस्थ और आंखों की रोशनी तेज होती है। कहा जाता है की पिस्ता के अंदर भरपूर रूप में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाए जाते हैं. जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार मानी जाती है।

पिस्ता में विटामिन ई और जिंक भी भरपूर रूप में पाया जाता है। विटामिन ई जहाँ आंखों को स्वस्थ रखने और संक्रमण से रक्षा में सहायक होता है। वहीं पिस्ता में मौजूद जिंक आंखों के रेटिना व सेल्स को सुरक्षित रखने में लाभकारी है।

मधुमेह में फायदेमंद

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए भी पिस्ता खाना फायदेमंद माना जाता है.। क्योंकि पिस्ता में मौजूद तत्व शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम करने में सह्यक होता है।

एक शोध से पता चला है की पिस्ता खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है और इससे ग्लाइसीमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। इस प्रकार पिस्ता खाने से खून में शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है जो मधुमेह को रोकने में सहायक है।

दांतों और हड्डियों में पिस्ता के फायदे –

दांतों और हड्डियों को मजबूत और उसे स्वस्थ रखने में पिस्ता का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। पिस्ता में विटामिन के अलावा कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्‍नीशियम भरपूर रूप में मौजूद होता है।

अगर आप भी अपने कमजोर हड्डियों को मजबूत और दांतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो पिस्ते को अपने डाइट में शामिल किया जा सकता है।

सूजन दूर करने में सहायक पिस्ता –

पिस्ता में कई पोषक तत्वों के अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। फलतः पिस्ता का सेवन सूजन से राहत पहुंचाने में हमारी मदद कर सकता है।

पेट के लिए फायदेमंद होता है पिस्ता

पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान पेट के लिए भी दिख सकते हैं। पिस्ते में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह आपके मल त्याग में सुधार करके कब्ज को रोकने में मदद करता है।

इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट से हानिकारक बैक्टीरिया को कम कर अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है।

पिस्ता खाने के नुकसान

हमने पाया की पिस्ता का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पिस्ता खाने से आपको नुकसान भी हो सकता है। आइए पिस्ता खाने के कुछ प्रमुख नुकसान के बारे में जानते हैं।

पेट की गड़बड़ी : पिस्ता का अधिक सेवन पाचन में गड़बड़ी, दस्त और पेट में दर्द व गेस जैसी समस्या उत्पन्न कर सकती है।

वजन बढ़ा सकता है: पिस्ता कैलोरी से भरपूर होने के कारण इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचें क्योंकि यह आपका वजन बढ़ा सकता है।

रक्त चाप बढ़ सकता है: कुछ लोग नमकीन पिस्ता खाना अधिक पसंद करते हैं लेकिन बता दें की नमकीन पिस्ता खाने के फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। यह रक्तचाप से पीड़ित लोगों को उनके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।

किडनी स्टोन की समस्या: किडनी रोगों से ग्रस्त लोगों को इसके अधिक सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि रोजाना इसके अधिक सेवन से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।

एलर्जी : कुछ लोगों में पिस्ता का अधिक सेवन एलर्जिक रिएक्शन का कारण हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप खुजली, सूजन, पित्ती आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। इस प्रकार हमने देखा की पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं।

1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए

अब सबाल उठता है की एक दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए। तो आपके जानकारी के लिए बता दें की 1 दिन में 20 ग्राम तक पिस्ता का सेवन किया जा सकता है। हालांकि यह अलग-अलग लोगों के शारीरिक कद काठी और उनके पाचन शक्ति के अनुसार भिन्न भी हो सकते हैं।

पिस्ता खाने का सही तरीका क्या है?

इसे आप भूनकर भी खा सकते हैं। रोस्टेड पिस्ता खाने के फायदे अलग हैं। इसे रातभर पानी में फुलाकर सुबह दूध के लिया जा सकता है।

पिस्ता की तासीर गर्म होती है या ठंडी

पिस्ता की तासीर गर्म होती है इस कारण से पिस्ता को सर्दियों के मौसम में सेवन अधिक फायदेमंद हो सकता है।

इस लेख में पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान (Pista khane ke fayde aur nuksan in Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता।

Leave a Comment