10+अखरोट खाने के फायदे और नुकसान | Akhrot khane ke fayde aur nuksan

Akhrot khane ke fayde aur nuksan अखरोट खाने के फायदे और नुकसान जानकर आप चौंक सकते हैं। अखरोट ड्राई फ्रूट्स सबसे प्रसिद्ध नट्स कहलाता है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

अखरोट को एनर्जी का पावरहाउस भी कहा जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय और स्वस्थ रहने में मददगार है। अखरोट का सेवन हृदय रोग, मोटापा और मधुमेह जैसी क्रॉनिक बीमारियों के जोखिम से भी रक्षा में कारगर है।

यधपी अखरोट के सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जिनके बारे में भी जानकारी जरूरी है। इस लेख में अखरोट खाने के फायदे और नुकसान(Akhrot ke fayde aur nuksan) के बारें में विस्तार से बताया गया है।

अखरोट खाने के फायदे और नुकसान – Akhrot khane ke fayde aur nuksan

अखरोट को एक प्रमुख सूखे मेवों में गिना जाता है। वैज्ञानिक भाषा में अखरोट को जग्लान्स निग्रा (Juglans) के नाम से जाना जाता है। अखरोट एक पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जिसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इस कारण से अखरोट खाने के फायदे और नुकसान के बारें में अवगत होना जरूरी है। अखरोट कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहायक होते हैं। अखरोट के अंदर कई विटामिन, प्रोटीन, खनिज और असंतृप्त वसा की उच्च मात्रा पाई जाती है।

इसके अलावा अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिग्नन्स, फाइटोस्टेरॉल और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।

फलतः अखरोट खाने से मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, हृदय को मजबूत बनाने, कैंसर के खतरे को कम करने, मधुमेह को नियंत्रित करने, पाचन को तेज करने और मोटापे को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसका स्वाद मीठा और स्वादिष्ट होता है। आहार को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए इसका उपयोग विभिन्न व्यंजनों में एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में किया जाता है। अखरोट का उपयोग बेकरी उत्पादों, स्नैक्स और अन्य व्यंजनों में भी किया जा सकता है।

इसका उपयोग कई खाद्य पदार्थों जैसे ब्रेड, केक, कुकीज, चिकन, सलाद और बर्फी आदि में भी किया जाता है। अखरोट को कच्चा या भुना हुआ इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा अखरोट के तेल का भी इस्तेमाल हमारे स्वास्थ को कई तरह से फायदे पहुचाते हैं। आइए अखरोट के कुछ प्रमुख फायदे (akhrot ke fayde aur nuksan) के बारें में विस्तार से जानते हैं-

हृदय को स्वस्थ रखता है अखरोट –

अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) होता है जो दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है। खाली पेट अखरोट का सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।

इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा अखरोट में पॉलीफिनॉल्स, ओमेगा-3 फैट्स व अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो रक्त चाप को नियंत्रित कर हृदय को स्वास्थ्य रखता है।

मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए अच्छे –

अखरोट के अंदर कई विटामिन और मिनरल मौजूद होने के कारण मस्तिष्क के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति में बढ़ोतरी होती है और मस्तिष्क रोगों से रक्षा होते हैं। इस अध्ययन के अनुसार अखरोट के फायदे मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

पाचन शक्ति की मजबूती में सहायक –

अखरोट का सेवन पाचन शक्ति को मजबूत कर पेट के कई रोगों से रक्षा में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि अखरोट में मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को सुधारने और पेट को साफ रखने में सहायक माना जाता है।

वजन नियंत्रण में सहायक –

अखरोट का सेवन बढ़ते वज़न कम करने में सहायक होता है। क्योंकि अखरोट में उच्च मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और उच्च गुणवत्ता वाले कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन लंबे समय तो ऊर्जा स्तर को बनाये रखने में मदद करते हैं। फलतः अखरोट का सेवन भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है जो वज़न को सही बनाए रखने में मदद कर सकती है।

हड्डियों को मज़बूत करना –

अखरोट का सेवन हड्डियों और दांतों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्योंकि अखरोट में कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। जिसका काम दांतों और हड्डियों को मज़बूत करना भी है।

इसके अलावा अखरोट हड्डियों के रोग (ऑस्टियोपोरोसिस) के भी खतरा को कम करने में सहायक माना जाता है। फलतः रोजाना अखरोट का सेवन अपने हड्डियों और दांत मजबूत रखने के लिए जरूर किया जा सकता है।

त्वचा में निखार लाना में सहायक –

कहा जाता है की अखरोट में विटामिन ई सहित कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ और उसे गलो रखने में मददगार होती है।

रक्तचाप को कम करने में मदद

अखरोट में मौजूद गुण बैड कोलेस्ट्रॉल कम करना और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाना भी है। फलतः रोजाना संतुलित मात्रा में अखरोट के सेवन से रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है।

अखरोट के अंदर पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड नमक तत्व पाया जाता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में फायदेमंद हो सकते हैं।

कैंसर का खतरा कम करना

वैसे तो कई ड्राइ फ्रूट कैंसर की रोकथाम में सहायक माने जाते हैं लेकिन अखरोट में मौजूद तत्व कई मायनों में अनोखा है जो कैंसर जैसी घटक रोगों से रक्षा में मददगार साबित हो सकती है।

एक अध्ययन के अनुसार अखरोट में मौजूद एलेगिटैनिन, मेलाटोनिन और गामा-टोकोफ़ेरॉल जैसे यौगिक केन्सर सहित ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में फायदेमंद है।

डायबिटीज़ को नियंत्रित करना

अखरोट का सेवन टाइप 2 मधुमेह रोगी के लिए फायदेमंद हो सकता है। अखरोट में मौजूद गुण शुगर के जोखिम को कम करने और उसे नियंत्रित करने में मददगार हो सकती है।

बालों की ग्रोथ में सहायक

बालों के लिए अखरोट के फायदे अद्भुत हैं। अखरोट का सेवन और इसके तेलों का इस्तेमाल बालों की अच्छी ग्रोथ में सहायक होती है।

इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे जिससे बाल स्वस्थ और उसे असमय सफेद होने से रोकने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा अखरोट के फायदे बालों के डैंड्रफ और खुजली को दूर करने में भी फायदेमंद माना जाता जाता है।

सूजन कम करना

अगर आप जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान हैं और उनसे निजाद चाहते हैं तो ऐसे में अखरोट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अखरोट के अंदर ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। जो सूजन को कम करने में लाभदायक माने जाते हैं।

प्रेगनेंसी में अखरोट खाने के फायदे और नुकसान

प्रेगनेंसी में अखरोट का सेवन फायदेमंद माना जाता है लेकिन इस दौरान अपने चिकित्सक की सलाह पर ही सेवन करें नहीं तो प्रेगनेंसी में अखरोट खाने के फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं।

पुरुषों को अखरोट खाने के फायदे और नुकसान

पुरुष के लिए अखरोट कई तरह से लाभकारी माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला कई पोषक तत्व पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने, टाइप 2 मधुमेह को रोकने में मदद कर सकता है। पुरुषों की यौन शक्ति के लिए अखरोट का सेवन खास माना जाता है।

अखरोट खाने के नुकसान Akhrot khane ke nuksan

अखरोट को सबसे स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। वे विटामिन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट से भी समृद्ध हैं। विटामिन ई अखरोट में पाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण विटामिनों में से एक है।

विटामिन ई आपके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा अखरोट खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं किन लोगों के लिए अखरोट का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।

अखरोट का सेवन कैलोरी और फाइबर से भरपूर माना जाता है, यह आपके वजन को बढ़ा सकता है। फलतः मोटापा से परेशान लोग अखरोट के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए। अखरोट अधिक खाने से यह एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

अखरोट की तासीर गर्म होती है जिससे इसका अधिक सेवन मुंह में छाले पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा अखरोट अधिक खाने से दस्त, पाचन, त्वचा पर चकत्ते, सांस लेने की समस्या, सीने में खिंचाव आदि लक्षण उभर सकते हैं। इसके अलावा अल्सर के रोगी के लिए भी अखरोट का सेवन हानिकारक हो सकता है।

अंत में

इस प्रकार हमने पाया की अखरोट (Walnuts) में विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक, फोलिक एसिड, विटामिन बी6, आयरन, कॉपर, मैंगनीज, पोटैशियम फॉस्फोरस, सोडियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस कारण से अखरोट का सेवन का कई तरह से फायदे प्राप्त हो सकते हैं।

इस लेख में अखरोट खाने के फायदे और नुकसान (Akhrot khane ke fayde aur nuksan) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता।

Leave a Comment