पिस्ता खाने के फायदे | Pista khane ke fayde in Hindi | जानें 1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए

Pista khane ke fayde in Hindi: पिस्ता खाने के फायदे आपको हैरान कर सकती है। पिस्ता एक उच्च फाइबर युक्त पौष्टिक ड्राइ फ्रूट है। जिसका संतुलित मात्रा में सेवन असंख्य लाभ प्रदान कर सकता है। लेकिन ‘1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए‘ यह भी जाननी जरूरी है।

पिस्ता में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, तांबा, पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व भरपूर रूप से मौजूद होते हैं।

पिस्ता का सेवन (Pista khane ke fayde) जहाँ इम्यूनिटी को मजबूत करता है वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को तेज कर कब्ज को दूर करने में सहायक होता है।

पिस्ता का सेवन वजन और मधुमेह नियंत्रण से लेकर हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है। पिस्ता में मौजूद फैटी एसिड न केवल त्वचा को चमकदार और संदर बनाती है बल्कि को भी स्वस्थ कर असमय सफेद और गंजेपन को रोकने में मदद करती है।

पिस्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एक तरह से एंटी-एजिंग एजेंट की तरह कार्य करते हुए झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। पिस्ता का सेवन आंखों को स्वस्थ दिमाग को भी तेज करने में सहायता प्रदान करता है।

इस प्रकार देखा जाय तो बहुमुखी पिस्ता का अपने आहार में शामिल करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइए इस लेख में पिस्ता खाने के फायदे (Pista khane ke fayde) के बारें जानेंगे।

पिस्ता का सीमित मात्रा में ही सेवन फायदेमंद होता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदेह हो सकता है। फलतः इस लेख में यह भी जानेंगे की 1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए।

पिस्ता खाने के फायदे – Pista khane ke fayde in Hindi

पिस्ता में उपलब्ध प्रमुख न्यूट्रिएंट्स इस प्रकार हैं:

  • विटामिन बी 6
  • विटामिन ई
  • फास्फोरस
  • पोटैशियम
    आयरन,
  • मैगनीशियम,
  • ज़िंक
  • फैट्स
  • प्रोटीन
  • कॉपर,
  • ओमेगा 3, 6 और 9
  • विटामिन बी 1, बी 2
  • कार्बोहाइड्रेट्स,

पिस्ता के विभिन्न नाम

पिस्ता का वैज्ञानिक नाम पिस्ता वेरा(Pistacia vera)
हिन्दी में पिस्ता का नामपिस्ता (Pista)
संस्कृत में पिस्ता का नामदारूफल (daruphala)
अंग्रेज़ी में पिस्ता का नामपिस्टा चीयो नट (Pistachio Nut)

Table of Contents

हृदय के लिए लाभकारी है पिस्ता

पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स हैं जिनमें प्रोटीन, फाइबर और फाइटोस्टेरॉल पाए जाते हैं। इसका सेवन (Pista khane ke fayde) खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलोस्ट्रॉल को बढ़ाकर रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मददगार होता है।

जो हृदय को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा पिस्ता एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भी युक्त होने के कारण फ्री रेडिकल्स से शरीर को रक्षा कर हृदय को स्वस्थ रखने में उपयोगी साबित हो सकता है।

पिस्ता में विटामिन बी6 भी मौजूद होता है जो हृदय रोग के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए रोजाना पिस्ता खाना आपके दिल की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

पिस्ता एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोस्टेरॉल, विटामिन और खनिजों से भरपूर सूखे मेवे हैं जो रोक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ने से कई बीमारियों के संक्रमण से बचा जा सकता है।

फलतः सर्दी के मौसम में अपने आहार में पिस्ता को जरूर शामिल करना चाहिए।

त्वचा के लिए पिस्ता के फायदे-

चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने में पिस्ता फायदेमंद होता है। क्योंकि पिस्ता में आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन ई मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है।

जो त्वचा की रूखेपन को दूर कर प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। पिस्ता का सेवन बढ़ती उम्र के कारण त्वचा पर आने वली झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

पिस्ता में प्रचुर मात्रा में बायोटिन मौजूद होता है, जो बालों के रूखेपन और रूसी आदि को दूर करता है। एक स्टडी के मुताबिक बालों के लिए बायोटिन बहुत जरूरी है। यह बालों की वृद्धि और उसे नमीयुक्त रखने में मदद करता है।

शरीर में बायोटिन की कमी के कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसकी कमी के कारण, बाल शुष्क और बेजान हो जाते हैं, बालों का झड़ना और रूसी आदि जैसी समस्याएं होती हैं।

फलतः बालों को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में बायोटिन युक्त पिस्ता का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

वजन कम करने में मददगार

पिस्ता वसा में कम और कैलोरी में उचक होता है, जो मोटापा कम करने में मदद करता है । वजन घटाने के लिए पिस्ता का सेवन फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट पिस्ता खाने से आप लंबे समय तक ऊर्जावान रहते हैं और आपको देर तक भूख लगने नहीं देता।

इससे आप बीच-बीच में कुछ खाने की आदत से बच सकते हैं। फलतः अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो पिस्ता का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में सहायक

पिस्ता में मौजूद कई पोषक तत्व हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पिस्ता पोटेशियम का एक समृद्ध भंडार है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इसमें मौजूद फाइबर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। जो दिल से जुड़ी कई बीमारियों (कार्डियो वैस्कुलर) के खतरे को कम कर सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

पिस्ता का सेवन दांतों और हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है । पिस्ता में विटामिन के अलावा कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।

अगर आप भी अपनी कमजोर हड्डियों को मजबूत और दांतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पिस्ता सूजन दूर करने में मददगार

पिस्ता में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। नतीजतन, पिस्ता का सेवन हमें सूजन से राहत पाने में मदद कर सकता है ।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक

पिस्ता में अन्य ड्राइ फ्रूट की तुलना में बहुत अधिक प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है। इसके अलावा पिस्ता में मौजूद फाइटोस्टेरॉल रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मददगार है।

एक अध्ययन के अनुसार जो लोग अपने आहार में पिस्ता को शामिल करते हैं, उन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत कम होती है तथा उनका रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

पिस्ता खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और आंखों की रोशनी में सुधार होता है। कहा जाता है कि पिस्ता में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है।

पिस्ता में विटामिन ई और जिंक भी पाया जाता है। विटामिन ई आंखों को स्वस्थ रखने और संक्रमण से बचाने में मददगार है। जबकि पिस्ता में मौजूद जिंक आंखों की रेटिना और कोशिकाओं की सुरक्षा प्रदान करता है।

मधुमेह में फायदेमंद (Pista ke Fayde)

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए पिस्ता खाना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में मौजूद तत्व शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मददगार होते हैं।

एक रिसर्च में भी यह बात सामने आया है कि पिस्ता खाने से डायबिटीज कंट्रोल और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। फलतः पिस्ता खाने से रक्त शर्करा का नियंत्रण होने से मधुमेह कंट्रोल में रहता है।

पेट के लिए पिस्ता फायदे-

पिस्ता खाने के फायदे पेट के लिए भी अभूतपूर्व प्राप्त होते है। पिस्ता में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करती है यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ कर मल त्याग में सुधार करता है।

जिसे कब्ज से छुटकारा मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करके अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।

खून की कमी दूर करती है पिस्ता –

गर्भवती महिलाओं में अक्सर खून की कमी हो जाती है जो एनीमिया का कारण बन सकता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान शरीर में आयरन की कमी को दूर कर एनीमिया से रक्षा में पिस्ता का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

कारण, पिस्ता आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या तेजी से बढ़ाकर हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है। अगर आप भी खून की कमी की समस्या से परेशान हैं तो अपने आहार में पिस्ता का सेवन जरूर करनी चाहिए।

बवासीर में पिस्ता के फायदे –

बवासीर में पिस्ता का सेवन बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। बवासीर एक पीड़ादायक रोग है जो खूनी और वादी दो प्रकार के होते हैं।

खूनी बवासीर अधिक कष्टदायक होता है जिसमें मल त्याग के समय खून निकलता है तथा असहनीय पीड़ा भी होती है। ऐसे में पिस्ता का इस्तेमाल से (Pista ke fayde) बवासीर में आराम दिला सकता है।

शारीरिक कमजोरी में पिस्ता के फायदे-

पिस्ता का सेवन (pista khane ke fayde) शारीरिक कमजोरी को तेजी से दूर करने में सहायक है। क्योंकि यह कई विटामिन सहित आयरन, कैल्शियम आदि का समृद्ध स्रोत है। इसके लिए पिस्ता के बीजों को भूनकर इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

स्मरण शक्ति बढ़ाये पिस्ता-

आयुर्वेद के अनुसार याददाश्त को तेज करने में पिस्ता का सेवन लाभदायक माना जाता है। अगर आपकी यादस्त शक्ति कमजोर है तो पिस्ता पिस्ता खाने के फायदे (pista khane ke fayde) आपके स्मरण शक्ति को बढ़ा शक्ति है।

कैंसर से रक्षा में सहायक है पिस्ता का सेवन –

ऐसा माना जाता है की पिस्ता खाने से कैंसर के रक्षा में सहायता प्राप हो सकती है। एक अध्ययन के अनुसार पिस्ता के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से रक्षा कर कैंसर के जोखिम से बचाता है।

पुरुषों के लिए पिस्ता के फायदे

पिस्ता कई विटामिन, खनिज लवण, इसमें प्रोटीन, फैटी एसिड सहित एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है। पिस्ता का सेवन पुरुषों के स्वास्थ्य और यौन क्षमता को बढ़ाने में बहुत ही मददगार साबित हो सकता है।

1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए

पिस्ता को 1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए यह उम्र, शरीर की कद-काठी और पाचन शक्ति पर निर्भर कर सकती है। आहार विशेषज्ञ की माने तो 1 दिन में एक मुट्ठी भर पिस्ता जो वजन में करीब 30 ग्राम तक हो सेवन किया जा सकता है। इससे अधिक सेवन से इसके फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं।

1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए ( Pista khane ke fayde in Hindi)
1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए ( Pista khane ke fayde in Hindi)

पिस्ता कैसे खाना चाहिए

पिस्ता एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्राइ फ्रूट है। इसमें विभिन्न प्रकार के प्रोटीन, विटामिन और खनिज लवण के अलावा फैटी एसिड मौजूद होते हैं।

पिस्ता का सेवन (Pista khane ke fayde) आपकी इम्यूनिटी, हृदय, मस्तिष्क, आँखों और हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन पिस्ता कैसे खाना चाहिए इसके बारें में हर कोई अवगत नहीं है। आइए पिस्ता खाने का तरीका के बारें में जानते हैं।

पिस्ता खाने का तरीका

पिस्ता का सेवन कच्चा, भूनकर अथवा भिंगोकर किया जा सकता है। अधिक फायदे के लिए कच्चा पिस्ते को रात में पानी में फूलने के लिए छोड़ दें। सुबह खाली पेट पिस्ता खाने के फायदे अधिक प्राप्त हो सकते हैं।

क्योंकि रोस्टेड(भुना हुआ) पिस्ते की तुलना में भिगोया हुआ पिस्ता अधिक पौष्टिक होता है। कहा जाता है की रात में भिगोया हुआ पिस्ते, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर में अधिक समृद्ध हो जाते हैं।

जो हमारे पाचन तंत्र को अधिक क्रियाशील कर शरीर को टॉक्सिन से मुक्त करने में मदद करता है।

पिस्ता की तासीर गर्म होती है या ठंडी

पिस्ता की तासीर गर्म होती है इस कारण से ठंडी के मौसम में पिस्ता का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में इसे कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

FAQs


1 दिन में कितने पिस्ता बादाम खाना चाहिए?

एक दिन में अधिक से अधिक 30 ग्राम पिस्ता बादाम खाया जा सकता है। 1 दिन में इससे अधिक पिस्ता का सेवन नुकसान कर सकता है।

इस लेख में पिस्ता खाने के फायदे (Pista khane ke fayde in Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

Leave a Comment