महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान खाने के पहले जान लें इसके 5 दुष्प्रभाव

महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान: वैसे तो अलसी के बीज के कई स्वास्थ्य लाभ आयुर्वेद में वर्णित हैं। इन सुनहरे पीले बीजों का उपयोग पारंपरिक आयुर्वेद चिकित्सा में सदियों से होता आया है। खासकर महिलाओं के लिए अलसी अच्‍छा माना जाता है।

अलसी के बीज अच्छे वसा, विटामिन-के,ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर प्रचुर रूप में होते हैं। इसके अलावा अलसी के बीज में लिगनेन पाया जाता है, जो एस्ट्रोजन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है।

इस कारण से यह महलाओं के पीरियड की समस्या से लेकर गर्वधारण की क्षमता को भी मजबूत करता है। लेकिन हर चीज़ की तरह अलसी के बीजों के भी दुष्प्रभाव हैं। इसके सीमित मात्रा से अधिक सेवन से संभावित नुकसान हो सकता है।

अलसी के बीज का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। इसका सेवन उनमें मासिक गड़बड़ी, कंसिव में दिक्कत, कब्ज, एलर्जी आदि समस्या को जन्म दे सकती है। इस लेख में महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान के बारें में विस्तार से वर्णित है।

महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान (Flaxseed Side Effects For Female)

यदि आप अलसी का सेवन सीमित मात्रा में नहीं करते हैं तो अलसी के बीज के दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं। आइए इसके संभावित दुष्प्रभावों के बारें में जानते हैं।

अलसी के बीज सूजन को बढ़ाने में सहायक

अलसी के बीज के फायदे में हमने जाना था की अलसी सूजनरोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद अलसी के बीज ओमेगा-3 सूजन को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

लेकिन अधिक अलसी का सेवन यही ओमेगा-3 आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। अमेरिकन जर्नल फॉर क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार लगातार अधिक मात्रा में अलसी का सेवन आपके शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है।

महिलाओं में एलर्जी की समस्या

महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान एलर्जी के रूप में सामने आ सकता है। अलसी से होने वाली एलर्जी सबसे आम दुष्प्रभावों में से एक है। अगर आपको अलसी के बीज या अलसी के तेल के उपयोग से किसी प्रकार की एलर्जी का लक्षण दिखाई दे तो तुरंत इसे खाना बंद कर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अलसी के नुकसान के फलस्वरूप आपके खुजली, सूजन, रक्तस्राव या पित्ती निकलने जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा उल्टी और मतली के लक्षण भी हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:अलसी के फायदे और नुकसान

अनियमीत पीरियड

अलसी का अधिक मात्रा में सेवन गर्भवती होने की कोशिश करने वाली महिलाओं के लिए समस्या हो सकती है। क्योंकि अलसी के बीज एस्ट्रोजेन की तरह काम करते हुए शरीर के हार्मोनल संतुलन को बाधित कर सकते हैं।

कुछ मामलों में इसका अधिक सेवन महिलाओं के मासिक धर्म चक्र को भी अनियमित कर सकता है। फलतः आहार विशेषज्ञ के अनुसार ही संतुलित मात्रा में इसका सेवन फायदेमंद है।

इसका अधिक सेवन पीसीओडी, गर्भाशय, डिम्बग्रंथि संबंधित हार्मोनल विकार पैदा कर सकते हैं। साथ ही इसका अधिक मात्रा में लंबे समय तक सेवन बांझपन का कारण बढ़ा सकता है।

गर्भवती महिलाओं को नुकसान

क्योंकि अलसी का बीज का एस्ट्रोजेन के साथ अद्भुत समानता होती है। इस कारण से अलसी के बीज का सीमित मात्रा से अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं को नुकसान कर सकते हैं। फलतः गर्भवती महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन शुरू करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

अलसी गरम तासीर के होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि यह गर्भावस्था में रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ा सकता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

दस्त की समस्या

महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान दस्त के रूप में भी सामने आ सकते हैं। चूंकि अलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। जिससे अलसी का सेवन कब्ज को दूर कर पेट को साफ रखने में मदद करता है।

लेकिन अगर इसका बहुत अधिक मात्रा में खाया जाय तो अपने विरेचन गुण के कारण अलसी पेट दर्द, दस्त और गैस का कारण बन सकता है।

स्वास्थ विशेषज्ञ के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी अथवा तरल पदार्थ पिये बिना अधिक मात्रा में अलसी के बीज का सेवन आंतों में ब्लॉकेज की समस्या खड़ी कर सकती है।

कुछ दवाओं के साथ रिएक्सन

फाइबर से भरपूर अलसी के बीच का अधिक सेवन पाचन तंत्र को कमजोर कर कुछ दवाओं के अवशोषण को रोक सकते हैं। इसलिए खास कर जब आप ब्‍लड को पतला करने वाली दवा और ब्‍लड शुगर दवाओं का सेवन करते हैं, तो अलसी खाने से बचना चाहिए।

हालांकि इसका सीमित मात्रा में सेवन सेवन रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। लेकिन इसका अधिक सेवन शुगर लेवल को बढ़ा भी सकता है।

फलतः अगर आप इन बीमारी के इलाज के लिए किसी खास दबाई का सेवन कर रहे हैं तो फ्लैक्स सीड के सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इस लेख में महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान (Side Effects of Flaxseed for Women in Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता।

Leave a Comment