सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे देती है 10 हैरान करने वाली लाभ, जाने सेवन का तरीका

सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे देती है आपको हैरान करने वाली लाभ। आम (Mango) फलों को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता है। विटामिन और मिनरल से भरपूर आम दुनियाँ भर में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला फल है।

आम कच्चा खाया जाय अथवा पका दोनों ही हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। लेकिन इस लेख में सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे के बारें मे विस्तार से जानेंगे।

सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे

गर्मी के मौसम में बजार में अनेक वैरायटी के आम मिलने लगते हैं। हर आम का स्वाद एक दूसरे वैरायटी से अलग होता है। दुनियाँ भर के लोग आम को खाना पसंद करते हैं,

क्योंकि आम ने केवल स्वाद में लाजवाव होता है बल्कि इनके अंदर मौजूद पोषक तत्व इसे और भी लोकप्रिय बनाते हैं। आम कच्चा और पका दोनों तरह से खाया जाता है। दोनों के अपने अपने फायदे हैं।

लेकिन सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे कुछ विशेष ही होता है। आम में कई विटामिन और मिनरल पाये जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आम विटामिन सी का प्रमुख स्रोत होने के कारण यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। यह पेट के लिए भी लाभदायक माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और एंजाइम पाचन शक्ति को तेज करता है।

सुबह आम खाने से दिन भर यह एनर्जेटिक रखने में मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन ए आँखों के लिए फायदेमंद है। आम कैंसर जैसे रोगों से भी रक्षा में कारगर है। आम में मौजूद तत्व त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

इस प्रकार आम में कई चमत्कारी गुण हैं। इस कारण से आम के मौसम में आम का सेवन जरूर करना चाहिये। लेकिन इसे कब और कैसे खाना चाहिये यह भी जानना जरूरी है।

इस लेख में आपक सुबह खाली पेट आम खाने के फायदों के बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकेंगे, तो चलिए जानते हैं आम खाने के 10 फायदे विस्तार से : –

खाली पेट आम खाने के फायदे-

दिन भर रखे तरोताजा

आम ऊर्जा से फरपुर होता है। सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे दिनभर आपको एनर्जेटिक रखने में मदद करेगा। साथ ही खाली पेट आम खाने से इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर का शरीर के द्वारा आसानी से अवशोषन होता है। जिससे आम का ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट प्राप्त होता है।

पेट की समस्या को करता है दूर

सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद है। क्योंकि आम के अंदर मौजूद इंजाइम और फाइबर पाचन में सुधार कर गैस की समस्या से निजाद दिलाने में मदद कर सकता है।

इसमें मौजूद इंजाइम भोजन को तोड़ कर पाचन क्रिया को तेज करता है। आम में मौजूद उच्च फाइबर की मात्रा कब्ज को दूर करने में भी सहायक होता है।

सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे

इम्यूनिटी को मजबूत करता है आम

आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी उपलब्ध होता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत कर शरीर रोगों से लड़ने में मदद करता है। फलतः अपने इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे अद्भुत प्राप्त हो सकते हैं।

वजन कंट्रोल में सहायक

आम का सेवन वजन को नियंत्रित कर मोटापा को कम करने में मदद कर सकता है। क्योंकि सुबह आम के सेवन से लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। इससे ओवर इटिंग से बच कर मोटापा को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा आम के अंदर बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं। यह शरीर में फैट को बर्न कर वेट कंट्रोल में फायदेमंद होता है। दूसरी तरह आम में पानी और फाइबर अधिक और कैलोरी की मात्रा न्यून होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आम का सेवन त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूत विटामिन ए और सी स्किन के लिए टॉनिक का काम करता है।

आम के गुददे को फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर के बाद धो लेने से चेहरे में रौनक आ जाती है। कुछ दिनों तक इसके इस्तेमाल से चेहरे से कील मुँहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं।

गर्मी और लू से रक्षा

आम का सेवन आपको गर्मी और लू से बचाने में भी सहायक हो सकता है। सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे आपको दिन भर ऊर्जावान बनाये रखेगा साथी ही इसमें मौजूद तत्व गर्मी और लू से भी लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

यही कारण है की गर्मी के दिनों में लोग आम को कई तरह से से सेवन करते हैं। इस मौसम में आम की चटनी और आम का पन्ना पीना भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद

आम में फाइबर, विटामिन सी और मिनरल प्रचुर मात्रा में होता है। आम मे न्यूट्रासिटिकल (nutraceutical) नामक एक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में बै़ड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में लाभकारी होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन ए आंखों के लिए अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसके अलावा आम में lutein और Zeaxanthin नामक महत्वपूर्ण यौगिक मौजूद होते हैं। यह हमारी आंखों को नुकसानदायक रोशनी से रक्षा में मदद करते हैं। फलतः सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे आँखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

दिल के लिए लाभकारी

आम का सेवन दिल के लिए भी लाभकारी माना जाता है। आम के अंदर कुछ ऐसे इंजाइम पाये जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

एक अध्ययन के अनुसार आम में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा हृदय के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि पोटेशियम हमारे ब्लड प्रेशर और हृदय गति को नियंत्रित करने में मददगार है।

शुगर में सुबह आम के फायदे

एक अध्ययन के अनुसार सुबह सीमित मात्रा में आम का सेवन शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

आम में मौजूद मैंगिफरिन में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है। फलतः चिकित्सीय सलाह से आम को सीमित मात्रा में खाया जा सकता है।

दमा और अस्थमा में लाभकारी

आम खाने से अस्थमा के रोगी को लाभ मिल सकता है। क्योंकि आम के अंदर पाये जाने वाला एंटी-अस्थमैटिक गुण इन रोगों से लड़ने में मदद करता है। आम विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है। जो एलर्जी और संक्रमण से लड़ने में शरीर को मदद कर सकता है।

मस्तिष्क तेज करने में सहायक

अधिक दिमागी काम करने वालों अथवा उम्र के साथ भी भूलने की बीमारी हो जाती है। इस परिस्थिति में सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे आपके स्मरण शक्ति बढ़ाने में लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

क्योंकि आम में ग्लूटामिन एसिड मौजूद रहता है। ग्लूटामिन एसिड एक उत्प्रेरक की तरह रक्त कोशिकाएं को सक्रिय कर स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मददगार होता है।

खाली पेट आम सेवन का तरीका

  • आम को सुबह खाली पेट कई तरीकों से खाया जा सकता है।
  • आम को सुबह मेनगो शेक के रूप में भी लिया जा सकता है।
  • सुबह आम को नाश्ते में स्मूदी बनाकर पी प्रयोग कर सकते हैं.
  • आम को काटकर या फिर इसका जूस निकल कर भी सेवन किया जा सकता है।
  • लेकिन आम को चूसकर खाना सबसे लाभकारी माना जाता है।

निष्कर्ष :

इस प्रकार हमने देखा की आम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और आयरन के साथ-साथ सोडियम, कैल्शियम और पोटैशियम आदि मिनरल प्रचुर रूप में होते हैं।

सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे आपके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यह पाचन क्रिया को तेज करने के आलवा आपकी आँखों, बालों और त्वचा के लिए भी भी बहुत ही अच्छा है।

People also ask

आम खाने का सही टाइम क्या है?

आम को सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे शरीर को ढेर सारे लाभ प्रदान करते हैं।

रोज एक आम खाने से क्या होता है?

आम के मौसम में रोजाना एक आम खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इसका सेवन हमारे दिल से लेकर त्वचा तक को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है।

इस लेख में सुबह खाली पेट आम खाने के फायदे (Subah Khali Pet Aam Khane ke Fayde) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

Leave a Comment