रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे दूर कर सकती है ये 7 समस्याएं जानें खाने का तरीका

रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे आपको अचंभित कर सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से रक्षा करता है। इस लेख में रोज एक चम्मच शहद खाने से क्या क्या फायदे हैं विस्तार से जानेंगे।

रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे (Roj ek chammach Shahad khane ke fayde)

शहद(honey) एक प्राकृतिक स्वीटनर है। यह देखने में गाढ़ा, चिपचिपा जैसा तरल पदार्थ है। यह मधुमक्खियों द्वारा फूलों से प्राप्त कर जमा किया जाता है।

कहा जाता है की 1 किलोग्राम शहद को जमा करने के लिए मधुमक्खियों को हजारों किलो मीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। एक अध्ययन के अनुसार शहद एक वसा और कोलेस्ट्रॉल रहित खाध्य पदार्थ है।

सदियों से शहद का उपयोग किसी ने किसी रूप में हमारे स्वास्थ को ठीक रखने में होता आया है। क्योंकि शहद में कई तरह के विटामिन और आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल पाये जाते हैं।

रोज एक चम्मच शहद खाने से शरीर को कई अद्भुत फायदे प्राप्त होते हैं। यह खांसी, त्वचा, हृदय रोग, वजन वजन घटाने और  बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट कर शरीर को फ्री रेडिकलस से रक्षा में मददगार साबित होता है। इस प्रकार रोजना एक चम्मच शहद खाने के अनेकों फायदे हैं।

लेकिन इसे गलत तरीके और अनुचित मात्रा में खाने से नुकसान भी हो सकता है। तो आइए इस लेख में रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से जानते हैं।

रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे
रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे

1. पाचन क्रिया को देती है मजबूती

पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करने और उसे स्वस्थ रखने में रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे अद्भुत माने जाते हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया तेज होकर आंतों से जुड़ी परेशानियां से राहत मिलती है।

शहद के साथ दूध का सेवन विरेचक का काम करता है। फलतः रात में दूध के साथ दो चम्मच शहद का सेवन सुबह कब्ज दूर कर पेट का साफ रखने में मददगार साबित हो सकता है।

जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलकर शरीर को की रोगों से रक्षा में फायदेमंद साबित होते हैं। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो एक चम्‍मच शहद और गर्म दूध मिला कुछ दिन पीने से कब्‍ज से छुटकारा मिल सकती है।

2. हड्डियों को देती है मजबूती  

रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे शरीर हेल्दी बनता है। अक्सर उम्र के साथ बोन डेन्सिटी कम हो जाती है जिससे हड्डियों में कमजोरी आ जाती है। जिससे थोड़ी चोट व गिड़ने पड़ने से हड्डी का टूटने और क्रेक होने का जोखिम बढ़ जाता है।

हड्डियों की ऐसी समस्या और जोड़ों के दर्द में शहद मिला दूध पीना मदद करता है। ऐसे में रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे खास कर दूध के साथ शरीर को कैल्शियम प्राप्ति का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।  

3. अनिंद्रा को दूर भगाये

आजकल कुछ लोगों को गलत आहार विहार और तनाव पूर्ण जीवन शैली के कारण रात को गहरी नींद नहीं आती। वह अनिंद्रा का शिकार हो जाता है उसे रात-रात भर नींद नहीं आती। ऐसे में रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे उनके लिए अद्भुत हो सकते हैं।

क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं। जो रात में अच्छी नींद लाने में मददगार साबित हो सकता है। शहद का अधिक फायदे के लिए इसे सुबह खाली पेट अथवा रात को सोने से पूर्व सेवन करना चाहिए।

इसके अलावा शहद का सेवन नींद के साथ मूड को भी बेहतर रखने में मददगार साबित हो सकता है।

4. स्किन के गलो और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए

शहद का प्रयोग स्किन और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण स्किन को ग्लो करने में मदद करती है।

इसके लिए एक ग्लास दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने और उसका लेप इस्तेमाल करने से स्किन पर निखार आता है। शहद सेवन के फायदे चेहरे के डार्क सर्कल और उम्र के साथ होने वाली महीन रेखाओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।    

5. वजन घटाने में सहायक

आपको रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे शरीर की चर्बी को कम करने में मदद कर सकती है। यह शरीर का वजन कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि रोजाना शहद के सेवन से मेटाबॉलिज्म क्रिया बढ़ता है।

साथ ही शहद में मौजूद फ्रुक्टोज नामक तत्व लंबे समय तक शरीर को निरंतर ऊर्जाबान रखने में मदद करती है। इसके सेवन से देर तक भूख को महसूस नहीं देता जो कुछ न कुछ खाते रहने की आदत से छुटकारा प्रदान करता है।

अगर आप भी अपने मोटापा से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं। तो रोजाना दो चम्मच शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

6. भरपूर ऊर्जा का स्रोत

शहद खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है तट स्टेमिना बढ़ती है। क्योंकि शहद में प्रचुर मात्रा में शुगर पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

शहद में मौजूद प्राकृतिक शुगर जिम अथवा व्यायाम के दौरान होने वाली थकान को भी रोकने में मदद करता है। इसका सेवन एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार के लिए भी फायदेमंद होता है।

फलतः जो लोग रोजाना जिम जाकर अथवा अन्य कई प्रकार से कड़ी मेहनत करते हैं। उनके लिए रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे शरीर में आंतरिक प्रदान करती है।

7. सर्दी-खांसी से राहत

शहद के सेवन से सर्दी-खांसी में फायदे मिल सकते हैं। इसके अधिक फायदे के लिए इसमें थोड़ी सी काली मिर्च अथवा अदरख के साथ खाया जा सकता है।

चूंकि शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। जो शरीर को हानिकारक बैक्टिरिया के आक्रमण से बचाता है। आयुर्वेद के अनुसार रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे खांसी को ठीक करने में बहुत ही असरदार साबित हो सकता है।

8. घाव को तेजी से ठीक करने में फायदेमंद

शहद में मौजूद गुण व रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे जख्मों को जल्दी भरने और घावों को तेजी से ठीक करने में मददगार साबित होता है।

शहद में मौजूद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज घावों से निकालने वाले पानी को कम कर उसे जल्दी ठीक होने में मदद करता है। इसके अलावा शहद में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण घावों को संक्रमण से रक्षा करता है।

9. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में सहायक है शहद

शहद का सेवन शरीर में खराब (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को ठीक करने में मददगार हो सकता है। जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है।

रोजना दो चम्मच शहद का सेवन धमनियों को भी स्वस्थ रखने में मददगार होता है। एक अध्ययन के अनुसार रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे “खराब” कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और “अच्छा” कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि में सहायक होता है। जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी जोखिम से बचने में मदद मिल सकती है।

10. शहद बालों के लिए फायदेमंद

रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे आपके बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह बालों के जड़ों को मॉइस्चराइज़ रखने में एक टॉनिक के रूप में काम करता है।

शहद के सेवन से शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। जो बालों को घने और मुलायम रखने में मददगार साबित होता है। एक अध्ययन के अनुसार शहद का प्रयोग बालों से रूसी को भी कम करने और उसे असमय पकने और झड़ने में भी सुधार कर सकता है।

रोज एक चम्मच शहद खाने के नुकसान

हमने ऊपर जाना की रोजाना शहद खाने के अनेकों फायदे आयुर्वेद में वर्णित हैं। लेकिन अगर शहद को अनुचित मात्रा में और गलत तरीके से सेवन किया जाय तो इसके नुकसान को भी नकारा नहीं जा सकता।

  • शहद और घी को कभी भी समान मात्रा में लेकर सेवन करने से नुकसानदेह हो सकता है।
  • शहद को मुली के साथ सेवन नहीं करें, नहीं तो स्वास्थ के लिए यह हानिकारक हो सकता है।
  • एक साल से कम उम्र के बचे को कच्चे शहद के सेवन डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करना चाहिए।
  • शहद के अधिक मात्रा में एक साथ खाने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
  • इससे पेट में गैस, अपच और गले में जलन हो सकती है।
  • कुछ लोगों को शहद से एलर्जी हो सकती है,
  • इसके फलस्वरूप त्वचा पर चकते, खुजली आदि समस्या हो सकती है।

People also ask

क्या शहद रोज खाना चाहिए?

हाँ, रोज एक से दो चम्मच शहद खाना चाहिए।

रोज सुबह शहद खाने से क्या होता है?

रोज सुबह शहद खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसका सेवन हृदय, पेट, बालों और त्वचा के लिए लाभकारी होता है।

शहद के नुकसान क्या हैं?

शहद के अधिक सेवन से पेट की खराबी, शरीर में शुगर लेवल में बढ़ोतरी, एलर्जी आदि समस्या हो सकती है।

शहद कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

इसके सेवन से हृदय रोगों, त्वचा की बीमारी, बालों के रोग आदि सहित कई बीमारियों में काम आता है।

इस लेख में रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

Leave a Comment