10+ सूखे अंजीर खाने के फायदे | Sukhe Anjeer Khane ke Fayde in Hindi

सूखे अंजीर खाने के फायदे के बारें में आयुर्वेद ग्रंथ भरे परे हैं। अंजीर एक बेमिसाल (सूखा मेवा) ड्राई फ्रूट है। बेशक यह सबसे मंहगा ड्राइ फ्रूट है। लेकिन यह एक स्वादिष्ट फल है जिसके अनगिनत फायदे हैं।

सूखे अंजीर खाने के फायदे |Sukhe anjeer khane ke fayde

अंजीर को ताजे अथवा सूखे (ड्राई फ्रूट) दोनों रूपों में खाया जा सकता है। लेकिन ताजी अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में पोषकतत्व (Nutrients) बहुत अधिक होते हैं। यह लेख सूखे अंजीर खाने के फायदे के ऊपर विस्तार से वर्णन करता है।  

सूखे अंजीर खाने के फायदे (Sukhe anjeer khane ke fayde)

अंजीर (Fig) का वैज्ञानिक नाम फ़िकस कैरिका(Ficus carica) है। इसे ताजे अथवा सूखे दोनों तरह से सेवन के अपने-अपने फायदे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ताजे अंजीर फल की तासीर ठंडी होती है,

जबकि सूखे अंजीर (Figs) गर्म तासीर की होती है। इस लिहाज से देखा जाय तो सूखे अंजीर के सेवन का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम है। सर्दी के मौसम में में सूखे अंजीर (ड्राई फिग) का सेवन अत्यधिक फायदे पहुंचाता है।

अंजीर में विटामिन ए, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, मैंगनीज और पोटैशियम आदि पोषकतत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अतिरिक्त ड्राई फिग (Dry Fig) एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होते हैं।

जब अंजीर सुख जाता है तब सूखे अंजीर पहले से और अधिक पोषटिक ( Nutrients) हो जाता है। जिस कारण से इसके बेनेफिट और भी बढ़ जाता है।

अंजीर (Anjeer) खाने से पाचन संबंधी दोष, कब्ज की समस्या, पुरुषों में लो स्पर्म काउंट, कोलेस्ट्रॉल और  ब्लड प्रेशर आदि कई समस्याओं में फायदा पहुचाता है।

इस प्रकार सूखे अंजीर खाने के अनेकों फायदें हैं। तो चलिए सूखे अंजीर खाने के कितने फायदे हैं विस्तार से जानते हैं।

पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद

अंजीर सूखे हो अथवा भिंगोये हुए इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। अंजीर में मौजूद फाइबर की प्रचुर मात्रा पाचन तंत्र को सक्रिय कर पाचन क्रिया को तेज करता है।

अंजीर में एक प्रकार का एंजाइम पाया जाता है जो खाये गये भोजन को पचाने में आसान करता है। इसके अलावा सूखे अंजीर में मौजूद प्रीबायोटिक्स गुण आंत के लिए लाभकारी बैक्टीरिया के विकास में सहायक होता है।

हड्डियों को करे मजबूत

हड्डियों के मजबूती और अस्थि रोग से रक्षा में कैल्शियम और मैग्नीशियम का बहुत बड़ा योगदान होता है। बढ़ती उम्र के साथ बोन डेंसीटी को बनाये रखने में कैल्शियम फायदेमंद होता है।

जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस में शरीर के अंदर हड्डी कमजोर और क्षय होने लगता है। अंजीर (fig) में कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा पाया जाता है।

जो हड्डी के डेंसीटी को बढ़ाकर कमज़ोर हड्डियों को सुदृढ़ बनाता है। फलतः सूखे अंजीर का रोजाना सेवन मजबूत दांतों तथा हड्डियों के लिए जरूरी है।

वजन कम करने में करे मदद

मोटापा को दूर कर वजन घटाने में सूखे अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अंजीर में फाइबर अधिक और कैलोरी कम होता है, जो भरपूर ऊर्जा प्रदान कर ओवर इटिंग से बचाता है।

इस प्रकार सूखे अंजीर का सेवन वजन घटाने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

डायबिटीज में फायदे

अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और शुगर अत्यंत कम मात्रा में पाया जाता है। फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण अंजीर में मौजद शुगर को आंत अच्छी तरह ऑब्जर्व नहीं कर पता है।

फलतः अंजीर का अल्प मात्रा में सेवन, रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल कर डायबिटीज के जोखिम से बचाता है। लेकिन इसका अधिक सेवन शुगर लेवल को अप भी कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में सूखे अंजीर के फायदे

अंजीर का सेवन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बेड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में लाभकारी हो सकता है। क्योंकि अंजीर में एंटीऑक्सिडेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में मदद करता है।

एक अध्ययन के अनुसार सूखे अंजीर का सुबह खाली पेट सेवन से खून में मौजूद गंदा कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) तेजी से कम होता है, जो शरीर को कई प्रकार की समस्या से रक्षा करता है।

लिवर के लिए फायदे

कहा जाता है की अंजीर में फिसिन नामक एक खास तरह का एंजाइम होता है, जो लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने में फायदा पहुचाता है। इसके अलावा अंजीर में मौजूद विटामिन बी6, मैग्नीशियम और पोटैशियम भी लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ऊर्जा का स्रोत

सूखे अंजीर का सेवन शरीर को ऊर्जा से भर देता है। तभी तो इसे ऊर्जा का पावरहाउस भी कहा जाता है। अंजीर में मौजूद कई आवश्यक विटामिन और खनिज लवण शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है।

इसके अतिरिक्त अंजीर फाइबर से भरपूर आहार है। यह पाचन तंत्र को मजबूत कर तेजी से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है।

सुबह खाली पेट अगर सूखे अंजीर को दूध में उबालकर सेवन किया जाय तो यह आपको दिनभर ऊर्जा से भरपूर रखने में मदद कर सकता है।

ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में सहायक

हृदय पंप के द्वारा पूरे शरीर में रक्त पहुचाता है। हमारा दिल जिस गति से पंप करता है उसे ही ब्लड प्रेशर (रक्त चाप) कहा जाता है। ब्लड प्रेशर अधिक होने से हमारे शरीर की धमनियों पर अधिक दबाव पड़ता है, जो स्ट्रोक का कारण हो सकता है।

अंजीर में पोटेशियम और मैग्नीशियम की उच्च मात्रा रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग तथा स्ट्रोक होने का जोखिम दूर करने में मदद मिलती है।

हृदय के को हेल्दी रखने में मददगार

अंजीर कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स का समृद्ध स्रोत है। अंजीर में पॉलीफिनोल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार अंजीर खून में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करता है।

इसके अतिरिक्त अंजीर में उपस्थित पेक्टिन नामक घुलनशील-फाइबर बेड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करने में मदद करता है।

एंटीऑक्सिडेंट तथा पोटैशियम का समृद्ध स्रोत सूखे अंजीर रक्त चाप को भी नियंत्रित कर हृदय पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाब को नियंत्रित रखता है। इस प्रकार सूखे अंजीर खाने से हृदय को हेल्दी रहने में मदद मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

गर्म दूध के साथ सूखे अंजीर का सेवन रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में अत्यंत फायदेमंद है। अंजीर एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर ड्राइ फ्रूट है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर की रक्षा करता है।

इसमें विटामिन ए, बी 6 और विटामिन सी के साथ-साथ  कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज लवण भरे हुए हैं। जिसके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।

कब्ज के लिए फायदेमंद

सूखे अंजीर का सुबह खाली पेट सेवन कब्ज में भी फायदेमंद हो सकता है। यह पेट में एक नेचुरल लेक्सेटिव की तरह कार्य करता है जो कठोर मल को लूज करने में मदद करता है।

जिससे पुराना कब्ज भी कुछ दिनों में ठीक होने लगता है। इस प्रकार सूखे अंजीर का सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालकर स्वास्थ को बेहतर करता है।

इसके लिए 1-2 अंजीर को रातभर पानी में फुलाकर नित्य खाने से कब्ज की समस्या जड़ से खत्म होती है।

अस्थमा में गुणकारी

अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए सूखे अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अंजीर में मौजूद पोषकतत्व शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नम रखने में मदद करती है।

फलतः कफ को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। गर्म दूध में सूखे अंजीर को खाने से अस्थमा के रोगी को फायदे मिलते हैं।

सूखे अंजीर को उपयोग करने का तरीका  

सूखे अंजीर का उपयोग दो तरह से किया जा सकता है। पहला आप इसे सूखे ही खा सकते हैं। दूसरा सूखे अंजीर को रात में पानी में फुलाकर अथवा गर्म दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।

दोनों प्रकार से ही सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

People also ask

सूखा अंजीर खाने के क्या फायदे हैं?

सूखे अंजीर खाने के कई फायदे हैं। यह लीवर, मस्तिष्क और पेट को स्वस्थ रखने के साथ शरीर के अत्यंत ही गुणकारी है।

इस लेख में सूखे अंजीर खाने के फायदे (Sukhe anjeer khane ke fayde) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment