Khali pet Papita khane ke fayde | सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे और नुकसान

Khali pet Papita khane ke fayde: सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे अनगिनत हैं। पपीता में प्रचुर रूप से विटामिन, प्रोटीन, मिनरल और ग्लूकोच पाया जाता है।

Khali pet Papita khane ke fayde
Khali pet Papita khane ke fayde

Table of Contents

सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे और नुकसान

जब बात पौष्टिक आहार की की जाती है, तो सबसे पहले विभिन्न फलों के नाम सामने आता है। स्वस्थ रहने के लिए आहार विशेषज्ञ अक्सर बिभिन्न फलों को अपने डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

इसे खाने से सेहत दुरुस्त रहता है। इसके अतिरिक्त यह कई बीमारियों से बचाव और उनके इलाज में भी काम आता है। इस लेख में सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे के और नुकसान के बारें में जानेंगे।

पपीता का सेवन हमारे स्वास्थ के लिए अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। पपीते में विटामिन, फाइबर और मिनरल मौजूद होते हैं। इसके सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से रक्षा कर स्वस्थ रहने में मददगार साबित होता है। पपीते का सेवन अंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है साथ ही यह एंटी-बैक्टीरियल व एंटी फंगल गुणों से युक्त भी होते हैं।

इसके खाने से इम्यूनिटी मजबूत होकर हृदय, पेट और कैंसर जैसी घातक विमारी से रक्षा में मदद करती है। पपीता के अलावा इसकी पत्तियां भी कई औषधीय गुणों से समृद्ध हैं।

डेंगू, टायफाइड आदि बुखार में पपीते की पत्तियों का रस अत्यंत ही लाभकारी साबित होता है। यह शरीर में प्लेटलेट्स को बढ़ाता है। इस प्रकार पपीता खाने के अनेकों फायदे हैं।

लेकिन अगर इसे गलत तरीके से खाया जाय तो इसके सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में खासकर सुबह खाली पेट कच्चे पपीते का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

आइए इस लेख में सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से समझने की कोशिस करते हैं। 

पपीता में पाए जाने वाले औषधीय गुण

पीता (Papita) को संस्कृत में मधुकर्कटी के नाम से जाना जाता है। कहते हैं की अमेरिकी मूल का यह पौधा धीरे धीरे पूरे दुनियाँ में फैल गया। पका पपीता विटामिन ए का समृद्ध स्रोत है।

इसमें विटामिन सी, ई, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और ग्लूकोच प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

इसके अलावा इसमें फाइबर और कैरोटिन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। पपीता एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय, और कैंसर रोगों के जोखिम से रक्षा करता है।

पपीता की तासीर कैसी होती है

अब हम जानते हैं की पपीता ठंडा होता है या गरम। एक अध्ययन के अनुसार पपीता की तासीर गर्म होती है। फलतः इसका सर्दियों के मौसम में सेवन बॉडी को गर्म रखने में मदद कर सकता है।

पपीता खाने के फायदे – Benefits of Papaya in Hindi

1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

हर आयुवर्ग के लोगों के लिए पपीता खाना पाचन तंत्र के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। यह पाचन (Digestion) संबंधी संबंधी समस्याओं को दूर करने में औषधि के समान है।

पपीते के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। पपीता में पाया जाने वाला (Fiber) उच्च क्वालिटी का होता है, जो भोजन को पचाने में मददगार साबित होता है।

एक अध्ययन के अनुसार पपीता के अंदर हाइमोपैपेन और पैपेन नामक तत्व पाये जाते हैं। जो प्रोटीन को तोड़ने और भोजन को तेजी से पचाने में सहायक होता है।

2. कब्ज से मुक्ति

पपीता का सेवन कब्ज को दूर कर शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत और कब्ज को दूर रखना चाहते हैं, तो पपीता का अपने डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

इसके अतिरिक पपीते का सेवन लिवर को डिटॉक्स करने में भी मददगार होता है।

3. प्लेटलेट की वृद्धि में कारगर

डेंगू जैसे बुखार व कुछ अन्य कारणों से खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। प्लेटलेट्स की संख्या कम होना जानलेवा साबित हो सकता है।

पपीता के पत्ते के रस में प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने की ताकत होती है। डेंग्यू (Dengue) में पपीते के पत्ते का रस पिलाने से तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं, जिससे रोगी जल्दी रोग मुक्त होता है।

एक अध्ययन में पाया गया की पपीता और उनके अन्य भागों में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

इसी कारण डेंगू ज्वर के दौरान प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने हेतु घरेलू उपचार के तौर अक्सर पर पपीते के पत्तों का उपयोग की सलाह दी जाती है।

डेंगू में पपीते के पत्ते का जूस दिन में 2 से 3 बार पीना चाहिये है। इसकी सही मात्रा चिकित्सक के परामर्श के बाद निर्धारित किया जा सकता है।

4. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए

पपीता के सेवन से शरीर को प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, फाइबर, कैरोटिन, कार्बोहाइड्रेट और शुगर प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त पपीता एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है।

इसमें कैरोटेनॉइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जो हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

यह शरीर को कई रोगों के संक्रमण से रक्षा करता है। इसके अलावा यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम कर स्वास्थ को बेहतर रखने में मदद करता है। 

5. एंटीकैंसररोधी गुणों से भरपूर

पपीता के अंदर एंटीकैंसररोधी गुण पाये जाते हैं। इसका सेवन शरीर को कैंसर के जोखिम से रक्षा करता है। क्योंकि पपीता अंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होने के कारण फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर की रक्षा करता है।

इस प्रकार पपीते का सेवन खासकर प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

6. स्वस्थ हृदय के लिए

पपीता का सेवन दिल के हेल्थ के लिए अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। एक अध्ययन के अनुसार पपीता में हृदय को स्वस्थ रखने वाले कुछ विशेष पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी तथा लायकोपिन पाया जाता है।

जो हृदय को स्वस्थ रखने वाले महत्वपूर्ण पोषकतत्वों में से एक है। इसके अलावा पपीता के सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है,

क्योंकि पपीता में मौजूद फाइबर की प्रचुर मात्रा शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) के स्तर को कम करता है। इस प्रकार पपीता का सेवन हार्ट (Heart) से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

7. त्वचा के लिए पपीता लाभ

पपीता का सेवन केवल सेहत के दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि सौंदर्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता विटामिन सी का समृद्ध स्रोत होता है जो त्वचा (Skin) के गलो के लिए अत्यंत ही लाभकारी है।

एक अध्ययन के अनुसार पपीता में पाये जाने वाले गुण बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आने वाली झुरीयों को कम कर चेहरे पर गलो लाता है।

8. आंखों के लिए फायदेमंद पपीता

पपीता का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इसके अंदर कैरोटिनॉइड ल्यूटिन नामक तत्व मौजूद होते हैं जो आँखों को नीली रोशनी से बचाव में मदद करता है।

इसके अलावा पपीता विटामिन ए का समृद्ध स्रोत है और जैसा की हम सभी अवगत हैं की विटामिन ए आँखों के लिए काफी फायदेमंद है।

इसके अतिरिक्त पपीता मैकुलर डिजनरेशन अर्थात बढ़ती उम्र के कारण आंखों की रोशनी कम होने के जोखिम से भी रक्षा में लाभकारी हो सकता है।

फलतः आँखों की रोशनी बढ़ाने और इसे स्वस्थ रखने के लिए पपीते का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।

9. सूजन में फायदेमंद

पपीता का सेवन सूजन में भी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना पपीता का उचित मात्रा खाने से सूजन दूर करने में लाभ मिल सकता है।

क्योंकि पपीता के अंदर एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और सूजन के होने वाले कारणों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।

10. त्वचा रोगों में लाभकारी

कुछ लोग त्वचा संबंधी दाद खाज जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण फंगल इंफेक्शन है। एक अध्ययन के अनुसार पपीते में एंटीफंगल गुण पाया जाता है।

यह त्वचा को फंगल इंफेक्शन से रक्षा कर चर्म रोगों जैसी शिकायत को दूर कर सकता है। इसके अलावा यह एक्जिमा और सोरायसिस को भी ठीक करने में मदद कर सकता है।

11. पिगमेंटेशन के लिए पपीता

पपीता तैलीय त्वचा के लिए चेहरे पर टॉपिकली के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पिगमेंटेशन से छुटकारा मिलता है, जो त्वचा को सुंदर और खिला खिला रखने में मदद करता है।

यह फ्री रेडिकल्स को रोककर झुर्रियों और आँखों के चारों ओर के डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है।

12. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

पपीता का सेवन हृदय रोग, बालों और आँखों के लिए अत्यंत ही गुणकारी होता है। क्योंकि पपीता विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है।

इसके अंदर कैरोटेनॉइड्स एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त एंटीऑक्सिडेंट कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोककर हृदय रोगों के जोखिम से रक्षा करता है।

इस प्रकार एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर पपीता का अपने आहार में शामिल करना स्वास्थ की दृष्टिकोण से अत्यंत ही लाभकारी होता है।

13. अल्सर में पपीता खाने के फायदे

एक अध्ययन के अनुसार अल्सर में पपीता का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता का समुचित मात्रा में सेवन से एक एंजाइम alkaline phosphatase  के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी होती है,

जो पेट की म्यूकस लाइनिंग को सबल करने में सहायक है। इससे अल्सर के जोखिम कम होता है।

14. लिवर के लिए पपीता

लीवर को निरोग और उसे मजबूती प्रदान करने के लिए पपीता का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लिवर की समस्या को दूर करने में पपीता के बीज का उपयोग लाभकारी होता है।

इसके लिए पपीते के बीज को सुखाकर चूर्ण के रूप में सेवन किया जा सकता है।

15. पपीता यूरिक एसिड की रामबाण दवा

प्यूरीन से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाती है। यूरिक एसिड शरीर में बनने वाले एक प्रकार का टॉक्सिन है।

जब प्यूरीन युक्त आहार का अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है तब शरीर इसे अच्छी तरह पचा नहीं पाता है। जिससे शरीर में यूरिक एसिड के लेवल में बढ़ोतरी हो जाती है।

मेडिकल भाषा में शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की स्थिति को हाइपरयूरिसीमिया के नाम से जाना जाता है। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों और घुटनों में दर्द सहित कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। पपीता का सेवन यूरिक एसिड के नियंत्रण में सहायक है।

16. रात को पपीता खाने के फायदे

पपीता रात को खाना चाहिए या नहीं अक्सर यह लोग जानना चाहते हैं। तो आपके जानकारी के लिए बता दें की रात में पपीता खाने के वे सभी फायदे मिलते हैं, जो दिन में खाने से प्राप्त होता है।

लेकिन रात में खाना खाने के बाद पपीता के सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन की समस्या हो सकती है। 

खाली पेट पपीता खाने के फायदे और नुकसान

पपीता में प्रचुर रूप से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, फाइबर, कैरोटिन और ग्लूकोच पाया जाता है। लेकिन पपीता खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।  

  • पपीता अधिक खाने से गर्भवती महिलाओं को पेट की खराबी और गर्भपात का खतरा हो सकते हैं।
  • इसमें मौजूद पपैन के कारण सुबह खाली पेट पपीता खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। फलतः सांस लेने में परेशानी, घबराहट, उलटी और मितली जैसी समस्या हो सकती है।
  • पथरी(स्टोन) की समस्या से जूझ रहे लोगों को पपीता के सेवन से परेशानी हो सकती है। कहा जाता है की इसमें मौजूद कुछ तत्व स्टोन के साइज़ को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • पपीता का सेवन पीलिया और अस्थमा से ग्रस्त लोगों को भी नहीं करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें मौजूद पपाइन और बीटा कैरोटीन नुकसानदायक हो सकता है।
  • पपीता का अधिक सेवन से इसमें मौजूद फाइबर आपका पेट का खराब कर सकता है।
  • एक अध्ययन के अनुसार लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। पपीता का अधिक सेवन लो ब्लड प्रेशर बालों की परेशानी को बढ़ा सकता है।

कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान 

कच्चा पपीता का सेवन अगर समुचित मात्रा में किया जाय तो यह पेट के लिए फायदेमंद साबित होता है। पपीता उच्च फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल का भंडार है। लेकिन कच्चा पपीता का अधिक मात्रा में सेवन पाचन संबंधी समस्या उत्पन्न कर सकता है।

क्योंकि इसमें पपैन नामका तत्व पाये जाते हैं, जो एक प्रकार का प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम है। इसके अतिरिक्त यह एंजाइम गर्भाशय के संकुचन की वजह बनकर गर्भपात के जोखिम को बढ़ा सकता है।

पपीता खाने का सही समय 0 1000

पपीता के फायदे तो बहुत हैं लेकिन पपीता कब खाना चाहिए यह भी जाननी जरूरी है। सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे अद्भुत हैं। इसे नाश्ते में लिया जा सकता है। लेकिन इसे रात में लेने से परहेज करना चाहिए।

खासकर रात में खाना खाने के बाद पपीता का सेवन पेट की समस्या खड़ी कर सकता है। कुछ जानकार इसे खाना खाने के दो-तीन घंटे पहले अथवा 2-3 घंटे बाद में खाने की सिफारिश करते हैं।

पपीता खाने की मात्रा बॉडी के कंडीशन और उम्र के अनुसार निर्धारित किया जा सकता है। समानतः इसे एक दिन में 100 ग्राम से 150 ग्राम तक सेवन फायदेमंद है।

शुगर में पपीता खाना चाहिए या नहीं 0 700

अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं की शुगर में पपीता का सेवन किया जा सकता है। तो बता दें की शुगर के मरीज सीमित मात्र में पपीता खा सकते हैं। क्योंकि पपीता मीठा होने बावजूद लो शुगर वाला फल है।

इसमें फ्लेवोनॉयड्स नामक तत्व मौजूद होता है तथा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी (GI) 60 होता है, जो सहरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में नियमित सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

पीरियड में पपीता खाना चाहिए या नहीं 450

विशेषज्ञ के अनुसार पीरियड्स में पपीता का सेवन सुरक्षित और गुणकारी है। क्योंकि पपीते में मौजूद कई आवश्यक पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल पीरियड्स के दौरान लाभकारी हो सकता है।

पपीता का सेवन पीरियड में असहनीय दर्द से निजाद दिलाने और उसके साइकल को नियंत्रित करने का काम करता है।

थायराइड में पपीता खाना चाहिए या नहीं 450

थायराइड में पपीता का सेवन से कुछ हद तक परहेज करने की सलाह दी जाती है। जब सही पूर्वक थायराइड काम नहीं करता है तब कोशिका की मरम्मत और चयापचय को नियंत्रित करने में कमी आती है। पपीता में मौजूद तत्व थायराइड के क्रिया प्रणाली को प्रभावित कर सकता है।

निष्कर्ष Conclusion

इस लेख में पपीते के सेवन और उसके फायदे के बारें में विस्तृत वर्णन है। इसमें आपने पाया की पपीता कई विटामिन, प्रोटीन और खनिज लवण का उच्च स्रोत है। Khali pet Papita khane ke fayde हृदय, त्वचा, और पेट को भरपूर रूप से मिलते हैं।

FAQs

पपीता किसे नहीं खाना चाहिए?

गर्भवती महिलाओं, मधुमेह के रोगी, अथवा लेटेक्स से एलर्जी की शिकायत वाले लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए।

पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

अक्सर पपीता खाने के तुरंत बाद अथवा एक साथ दूध और पपीता सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। दोनों का एक साथ सेवन पेट को खराब कर सकता है।

पपीता खाने से कितने दिन में गर्भपात हो जाता है?

अक्सर गर्भवती महिलाओं में पपीता सेवन से लेकर गर्भपात होने का खतरा जताया जाता है। लेकिन इसका कोई सटीक प्रमाण नहीं है। हाँ कच्चे अथवा अधपके पपीता के सेवन से गर्भाशय संकुचन के खतरा के फलफवरूप मिसकैरेज हो सकता है

प्रेगनेंसी में कच्चा पपीता खाने से क्या होता है?

इस दौरान कच्चा पपीता खाने से गर्भाशय का संकुचन हो सकता है। जिससे मिसकैरेज का खतरा बढ़ सकता है।

पपीता में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

पपीता कई पोषकतत्वों से समृद्ध फल है। पपीता में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित मूंग खाने के 10 अद्भुत फायदे आपको चकित कर सकती है।

इस लेख में सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे और नुकसान (Khali pet Papita khane ke fayde ) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज

Leave a Comment