दलिया खाने के फायदे और नुकसान |Daliya Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

दलिया खाने के फायदे और नुकसान आपको आश्चर्य चकित कर सकते हैं। दलिया कई पोषकतत्वों से भरपूर सुपाच्य आहार है, जो सम्पूर्ण हेल्थ के लिए अत्यंत ही फायदेमंद होते हैं।

दलिया खाने के फायदे और नुकसान |Daliya Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

दलिया खाने के फायदे और नुकसान (Daliya Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

दलिया क्या होता है

जब साबुत आनज को कई दुकड़ों में तोड़कर उपयोग किया जाता है, उसे ही दलिया के नाम से जाना जाता है। इसके लिए साबुत अनाज को चूरकर कई दुकड़े में बारीक कर लिया जाता है।

उस बचे मोटा दानेदार चूरा को ही दलिया के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर दलिया गेंहू का बनाया जाता है। लेकिन आजकल बजार में मिक्स अनाज का दलिया में मिलता है।

दलिया में कौन-कौन से अनाज का उपयोग किया जाता है, इसे जानते हैं। आमतौर पर मिक्स दलिया गेंहू, मक्की, ज्वार, बाजरा के अलावा कई तरह के दलहन चीजों के प्रयोग से बनाया जाता है।

लेकिन सिर्फ गेहूं की दलिया खाने के फायदे मिश्रित दलिया से कुछ भिन्न हो सकते हैं।

दलिया में पाये जाने वाला पोषकतत्व व गुण

दलिया में प्रोटीन, विटामीन्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइट्रेड, जिंक, मिनिरल्स, विटामिन्स, आयरन, थाइमिन, फोलेट, पोटेशियम और फाइबर जैसे कई पोषकतत्व पाये जाते हैं। इसका सेवन हेल्थ की दृष्टिकोण से अत्यंत ही गुणकारी है।

दलिया एक पौष्टिक और सुपाच्य खाध पदार्थ है। इसका सेवन सेवन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अधिक गुणकारी माना जाता है। दलिया शरीर में पोषण की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।

दलिया आमतौर पर टूटे हुए गेहूं का बनता है लेकिन मिश्रित अनाज वाला दलिया और भी अधिक फायदेमंद माना जाता है। दलिया फैट फ्री तथा अधिक कैलोरी वाला ऊर्जा से समृद्ध आहार है।

यह मसालेादार और चटपटी भोजन की तुलना में बहुत अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। यह खून से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय को स्वस्थ रखता है।

फेट रहित होने के कारण दलिया का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर कर पेट से जूड़ी समस्याओं का दूर करने में सहायक है। दलिया को सबसे पौष्टिक और सुपाच्य नाश्ता माना जाता है।

दलीया का सुबह नाश्ते के रूप में सेवन दिनभर आपको एनर्जीक रहने में मदद करता है। रोजाना एक कटोरी दलिया खाने से शरीर की कई रोगों को दूर करने में मदद मिलती है।

क्योंकि दलिया में प्रचुर मात्रा में विटामिन्स, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, थाइमिन, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और कार्बोहाइट्रेड मौजूद होते हैं।

लेकिन दलिया खाने के कई फायदे के साथ कुछ संभावित नुकसान भी होते हैं। जानिए दलिया खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से:-

दलिया खाने के 10 अद्भुत फायदे

1. हृदय के लिए फायदेमंद

दलिया का सेवन हृदय के लिए काफी फायदेमंद होता है। दलिया घुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत है साथ ही यह अंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण फ्री रेडिकल्स से बचाता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित दलिया खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। फलतः दलिया नियमित रूप से खाने से हृदय संबंधी समस्या और उससे जुड़ी जोखिम को कम किया जा सकता है।

2  कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करें

आजकल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आम है. दलिया में घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही फाइबर पाए जाते हैं. शरीर में उच्च मात्रा में फाइबर होने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है।

जिससे व्यक्ति को हृदय रोग होने की संभावना न के बराबर रहती है. एक शोध से भी साफ हो चुका है जो लोग प्रतिदिन दलिये का सेवन करते हैं, उन्हें हृदय रोग होने की आशंका न के बराबर होती है.

3. डायबिटीज कंट्रोल में सहायक

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दलिया खाना लाभदायक माना जाता है। दलिया एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार है इसके सेवन से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

कहा जाता ही की दलिया में पाए जाने वाला  मैग्नीशियम सैकड़ों तरह के इंजाइम के निर्माण में सहायक होता है। इसमें से कुछ इंजाइम शरीर में इंसुलिन के सही उत्पादन में सहायक होता है। जिससे टाइप-2 डायबिटीज के कंट्रोल में मदद मिलती है।  

4. पाचन तंत्र को मजबूती

दलिया का सेवन पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करने में फायदेमंद होता है। दलिया उच्च कोटी के फाइबर का स्रोत है। इसके खाने से पेट संबंधी दोष दूर होते हैं क्योंकि यह आसानी से पचने वाला आहार है।

इसके अलावा दलिया में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर कर पेट को साफ रखता है। जिससे शरीर से अनावश्यक टॉक्सिन बाहर निकालने में आसानी होती है। फलतः दलिया सेवन से किडनी सहित कई रोगों से रक्षा होती है।

5. वजन नियंत्रण में सहायक

दलिया का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित हो सकता है। दलिया कई विटामिन, मिनरल और फाइबर का स्रोत है। इसके सेवन से शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है।

जो हमे बीच-बीच में खाने की आदत और ओवर इटिंग से बचाकर वजन कम करने में सहायक साबित हो सकता है। दलिया के सेवन से शरीर मे फैट नहीं बढ़ता है और शरीर हेल्दी रहता है।

6. हड्डियां की मजबूती में सहायक

अक्सर कुछ लोगों की बोन डेंसीटी उम्र के साथ कमजोर होने लगती है। कमजोर हड्डियां (Bones) को मजबूती और जोड़ों के दर्द में दलिया का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।

क्योंकि दलिया में कैल्शियम और मैग्निशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फलतः दलिया खाने से बोन डेंसीटी बढ़ती है जिससे हड्डियां मजबूत होती है तथा जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त दलिया का सेवन पथरी की समस्या को दूर करने में लाभकारी होता है।

7. एनेमिया से रक्षा में सहायक

कुछ लोगों में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है। जो शरीर में खून की कमी अर्थात एनेमिया का लक्षण है। इसकी कमी से शरीर में कमजोरी आ जाती है।

दलिया में आयरन समृद्ध रूप में पाया जाता है। फलतः दलीय का नियमित रूप से सेवन शरीर में खून की कमी को दूर कर हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक करता है।

8. शरीर को एनर्जीक रखने में सहायक

जैसा की हम जानते हैं की दलिया फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी1, बी2, मिनरल्स, मैग्नीशियम, मैग्नीज और आयरन का भरपूर स्रोत है।

सुबह नाश्ते में इसके सेवन से दूर भर ऊर्जा बनी रहित है, तथा थकान और कमजोरी महसूस नहीं होने देता है। इस प्रकार सुबह दलिया खाने के फायदे आपको दिन भर एनर्जीक बनाये रखने में सहायक है।  

9. रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

दलिया कई पोषकतत्वों से समृद्ध आहर है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जो शरीर को कई रोगों से लड़ने में मदद कर सकता है।

यह एक बिना मिर्च मशाले वाला सुपाच्य पोषक आहार है। इसलिए इसे बीमारी की अवस्थ में भी सेवन करने की सलाह दी जाती है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित मूंग खाने के 10 चमत्कारी फायदे

10. ब्रेस्ट कैंसर से रक्षा में सहायक

वर्तमान परिवेश में आधुनिक जीवन शैली के कारण महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ती जा रही है। दलिये का नित्य सेवन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।

दलिया में फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। एक शोध के अनुसार फाइबरयुक्त खाध पदार्थ कैंसर की जोखिम को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

11. मांसपेशियों को मजबूती

दलिया में प्रोटीन प्रचुर रूप से पाया जाता है। यह मांसपेशियों के विकास और उसे मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। अगर आप अपने मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करना चाहते हैं तो रोजाना एक कटोरी दलिया का सेवन लाभकारी हो सकता है।

12. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

दलिया का सेवन ब्रेन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दलिया में पाये जाने वाले मैग्नीशियम जैसे खनिज लवण मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है। यह ब्रेन के नसों को स्वस्थ रखने और अनिंद्रा, तनाव और अवसाद को दूर करनें में मदद कर सकता है।

13. बच्चे के विकास में फायदेमंद

छोटे बच्चे के समुचित विकास में दलिया का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि दलिया में कई विटामिन, खनिज, प्रोटीन और उच्च फाइबर पाये जाते हैं।

जो बच्चों के समग्र विकास में अत्यंत ही लाभकारी हो सकता है। आप बच्चों के रुचि के अनुसार इसे दूध दलिया, मीठा दलिया अथवा नमकिन दलिया बना सकते हैं।

दलिया खाने के नुकसान

  • दलिया उच्च फाइबर से युक्त होने के कारण इसके अधिक सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
  • फलस्वरूप पेट दर्द, गैस और अपच जैसी शिकायत हो सकती है।
  • दलिया में मौजूद ग्लूटेन नामक तत्व इसके अधिक मात्रा में सेवन से उलटी, दस्त और मिचली जैसी शिकायत हो सकती है।

दलिया बनाने और खाने का तरीका

जैसा की हम जानते हैं की दलिया साबुत अनाज से तैयार होता है। इसका सेवन शरीर के लिए अत्यंत ही स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। दलिया को घर पर बनाना और उसे खाना बेहद आसान है।

आप साबुत अनाज को लेकर मिक्सी के माध्यम से आसानी से दलिया बना सकती हैं। इसके लिए गेहूं को साफकर मिक्सी में डाल दिया जाता है।

उसके बाद थोड़ी देर मिक्सी चलाकर कई छोटे-छोटे दुकड़ों में विभक्त कर लिया जाता है। इस दौरान यह सावधानी रखी जाती है की अनाज बहुत ही बारीक न हो जाय। इस प्रकार दलिया बनकर पकाने के लिए तैयार हो जाता है।

दलिया पकाने की विधि 

इसे चावल की तरह कुकर में आसानी से पका सकते हैं। इसे पानी अथवा दूध के साथ दूध दलिया भी बनाया जा सकता है। आप चाहें तो अपने पसंद के अनुसार नमकीन और मीठा दलिया भी पका सकते हैं।

नमकीन अथवा मीठा दलिया खाने के फायदे भी अपने-अपने हैंयह किसी भी तरह से पकाया जाय लेकिन इसके पोषक तत्वों में किसी प्रकार की कमी नहीं होती।

दलिया खाने का सही समय

दलिया का सेवन वैसे तो कभी भी किया जा सकता है। लेकिन अगर दलीय का सेवन सुबह खाली पेट नाश्ते में किया जाय तो यह अधिक फायदेमंद होता है।

नाश्ते में दलिया का सेवन स्वास्थ के लिए फायदेमंद तो होता ही है साथ ही यह एनर्जी से भरपूर होता है। जो दिन भर आपको स्फूर्तिबान रखने में मदद करता है। सुबह के अलावा भी रात को दलिया खाने के फायदे प्राप्त किये जा सकते हैं।  

कुछ लोग सुबह दलिया खाने के के बजाय रात को दलिया खाना पसंद करते हैं।

पतंजलि दलिया खाने के फायदे

पतंजलि स्टोर में दो तरह के दलिया मिलता है। एक साबुत गेंहू और दूसरा मिश्रित आनज वाला। पतंजलि पुष्टहार दलिया साबुत अनाज को मोटे टुकड़े में तोड़ कर बनाया जाता है।

विभिन्न पौष्टिक तत्वों और उच्च फाइबर से युक्त यह दलिया स्वाद में बहुत अच्छा होता है। इसे अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न व्यंजनों में मिलाकर भी बनाया जा सकता है।  

निष्कर्ष(Conclusion)

दलिया खाने के फायदे नुकसान के बारें में जाना। हमने जाना की दलिया खाने के कई फायदे हैं जो हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ के लिए अत्यंत ही लाभकारी है। हमें आशा है की दलिया खाने के फायदे और नुकसान से संबंधित लेख आपको जरूर पसंद आई होगी।

F.A.Q

कौन सा दलिया खाना चाहिए?

कौन सा दलिया सबसे अच्छा है अक्सर लोगों के मन में यह जिज्ञासा होती है। वैसे गेंहू, जौ, मक्का और बाजरा जो भी दलिया खाया जय सेहत के लिए फायदेमंद है।

रोजाना दलिया खाने से क्या होता है?

अगर आप रोजाना दलिया के सेवन करते हैं तो इसे पाचन क्रिया ठीक रहती है। कब्ज दूर होता है। जिससे शरीर के कई सारे फायदे मिलते हैं।

सुबह खाली पेट दलिया खाने से क्या होता है?

नाश्ते में सुबह खाली पेट दलिया खाने से आपको दिन भर ऊर्जावान रखता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व ऊर्जा से भरपूर होता है।

दूध दलिया खाने से क्या फायदा होता है?

दूध दलिया खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह प्रोटीन, मिनरल और फाइबर से उच्च होने के कारण शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

दलिया खाने के क्या नुकसान हैं?

दलिया खाने के कोई नुकसान नहीं हैं। लेकिन अगर इसे अनुचित मात्रा में खाया जाय तो फायदे की जगह दलिया के नुकसान भी हो सकते हैं।

इस लेख में दलिया खाने के फायदे और नुकसान (Daliya Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

इन्हें भी पढ़ें:

सुबह शहद खाने के फायदे आपको रख सकती हैं की बीमारियों से दूर

Leave a Comment