अंजीर और मुनक्का खाने के फायदे जानिये इसके 10 जबरदस्त गुण

अंजीर और मुनक्का खाने के फायदे की बात करें तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही चमत्कारी है। यह शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट कर कई सारे रोगों के जोखिम से रक्षा करता है।

अंजीर और मुनक्का खाने के फायदे| Anjeer Aur Munakka Khane Ke Fayde
Anjeer Aur Munakka Khane Ke Fayde

अंजीर और मुनक्का एक साथ खाने के फायदे-Anjeer Aur Munakka Khane Ke Fayde

अंजीर और मुनक्का दोनों ही सूखा मेवा अर्थात ड्राईफ्रूट की कहलाता है। वैसे तो आपने अनेकों सूखे मेवे के बारें में पढ़ा और सुना होगा। लेकिन इस लेख में हम दो सूखे मेवे अंजीर और मुनक्का खाने के फायदे के और नुसकन के बारें में विस्तार से जानेंगे।

ड्राइ फ्रूट का सेवन हमारे स्वास्थ के लिए अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है। अंजीर और मुनक्का दोनों ही फल पोषक तत्व से भरपूर होने के कारण बहुत ही गुणकारी है।

लेकिन मुनक्का और अंजीर खाने के फायदे से अवगत होने से पहले हम अंजीर और मुनक्का पर एक नजर डालते हैं।

अंजीर के गुण

Anjeer Aur Munakka Khane Ke Fayde

अंजीर (Fig) ठंड तासीर का सर्दियों के मौसम में पैदा होने वाला ड्राइ फ्रूट है। इसका पेड़ और फल दोनों गूलर के पेड़ की तरह दिखाता है। अंजीर का सेवन ताजा अथवा सूखा किसी भी तरह से किया जाय स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है।

अंजीर कई पोषक तत्व से भरपूर खाने में स्वादिष्ट होता है। अपने बेशकीमती औषधीय गुणों के कारण यह कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए औषधि का काम करता है।

क्योंकि अंजीर के अंदर  प्रोटीन, विटामिन ‘A’, विटामिन ‘B’, फाइबर, कैल्शियम तथा एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे अनेकों गिनाए जाते हैं।

मुनक्का क्या है? (what is munkka)

Anjeer Aur Munakka Khane Ke Fayde

मुनक्का एक ड्राइ फ्रूट है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कुछ लोग मुनक्के और किसमिस को एक ही समझते हैं। यधपी दोनों को अंगूरों को ही सूखाकर तैयार किया जाता है।

लेकिन फिर भी दोनों में अंदर होता है। इसे अलग-अलग अंगूरों की प्रजाति से तैयार किया जाता है। मुनकका का अक्सर इस्तेमाल किया घरेलू चिकित्सा के रूप में होता है। यह कई पोषक तत्व से भरपूर स्वाद में मीठा होता है।

मुनक्का प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, आयरन का समृद्ध स्रोत है। जो एंटी ऑक्सीडेंट गुण से भी भरपूर होता है। मुनकका शरीर तुरंत एनर्जी प्रदान करने में सक्षम है।

मुनकके का सेवन पेट की सभी परेशानी को दूर करने में तुरंत ही लाभकारी है। मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान के ऊपर हमारा एक विस्तृत लेख है आप उसे पढ़ सकते हैं।

मुनक्का और अंजीर के फायदे ( Anjeer Aur Munakka ke fayde)

वैसे तो दोनों ड्राइ फ्रूट अपने आप में भी पौष्टिक और गुणवर्धक होता है। लेकिन जब मुनक्का और अंजीर को एक साथ सेवन किया जाता है तब इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है।

जिससे यह हमारे स्वास्थ के लिए पहले से अधिक गुणकारी हो जाता है। अंजीर और मुनक्का खाने से जहां हमारी इम्युनिटी मजबूत होती है वहीं यह बुखार, शरीर में खून की कमी आदि में कारगर माना जाता है।

इसके अलावा भी मुनक्का और अंजीर खाने के फायदे और भी ढेर सारे हैं। प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में और शरीर के स्वास्थ्य को कई और तरह से भी फायदा पहुंचाने में सहायक होते है। आइये जानते हैं डिटेल में –  

1. हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी

अंजीर और मुनक्के दोनों प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम तथा पोटैशियम का समृद्ध स्रोत है। कैल्शियम और पोटैशियम दोनों में हड्डी को मजबूत करने का गुण पाया जाता है।

इसके उचित मात्र में सेवन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले गुण दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने में बहुत फायदेमंद होता है। फलतः अंजीर और मुनक्का के फायदे आपके हड्डियों को मजबूती देने में सहायक है।

2. एनेमिया से रक्षा

अंजीर और मुनक्का का सेवन शरीर में खून बढ़ाने में फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होकर हीमोग्लोबिन का लेवन बढ़ता है। जिससे एनीमिया जैसी बीमारी से रक्षा होती है।

एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए अंजीर और मुनक्के का सेवन रामबाण हो सकता है। इसके लिए सुबह खाली पेट अंजीर और मुनक्के का कुछ दिनों तक सेवन एनीमिया में फायदा प्रदान करता है। ।

3. तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक

कुछ लोगों को किसी खास बीमारी के कारण खून में प्लेटलेट्स बहुत ही कम हो जाता है। खून में प्लेटलेट्स की कमी जानलेवा हो सकता है। अंजीर और मुनक्का में खून में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने का गुण पाया जाता है।

इसके सेवन से खून में प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ाने में लाभ मिल सकता है। इसके लिए सुबह खाली पेट मुनक्का और भीगे अंजीर खाने के फायदे आयुर्वेद में भी वर्णित है।

4. कमजोरी दूर करने में फायदेमंद

अंजीर और मुनक्का दोनों पौष्टिक तत्व से भरपूर ड्राइ फ्रूट होने के कारण शारीरिक कमजोरी को दूर करने में अत्यंत ही फायदेमंद साबित हो सकते है।

रोजाना इसके सेवन से कुछ दिनों में शारीरिक दुर्बलता दूर होकर शरीर पुष्ट और निरोग बनता है। फलतः अपनी कमजोरी को दूर करने के लिए अंजीर और मुनक्के अपने डाइट जरूर शामिल करना चाहिए।

पुरुषों के लिए अंजीर के फायदे की बात करें तो इसका सेवन दुर्वल पौरुष शक्ति को तेजी से बढ़ाने में भी कारगर है।

5. एनर्जी से भरपूर

जैसा की हम जानते हैं की अंजीर और मुनक्का खाने में मीठा शर्करा (Glucose) से भरपूर ड्राइ फ्रूट है। इस कारण से अंजीर और मुनक्का को सुबह खाली पेट खाने से दिनभर एनर्जीक रखता है।

इसके सेवन से शरीर में चुस्ती फुर्ती महसूस किया जा सकता है। फलतः अपने डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

6. इम्यूनिटी की मजबूती में सहायक

अंजीर और मुनक्के दोनों में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, साथ ही दोनों प्रोटीन, विटामिन और कई मिनरल का समृद्ध भंडार है।

फलतः अंजीर और मुनक्के का एक साथ सेवन शरीर के रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए सूखे अंजीर और मुनक्का को रात में भिगो कर सुबह खाने और ऊपर से दूध पीने से गजब तरीके से इम्यूनिटी पवार बढ़ती है।

अगर अंजीर और मुनक्के के साथ खूबकला को भी सम्मिलित कर लिए जाय तो इसके कई गुण फायदे बढ़ जाते हैं।

7. मांसपेशियों के मजबूती में सहायक

मासपेशिया भी कमजोर होने पर अंजीर और मुनक्के का सेवन लाभप्रद हो सकता है। क्योंकि यह दोनों प्रोटीन रिच डाइट है जिसे लेने से मांसपेशियों स्ट्रांग बनती है।

8. बुखार में फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार मुनक्का और अंजीर किसी भी प्रकार के बुखार को दूर करने में सहायक माना जाता है। खासकर यह डेंगू और टाइफाइड में कारगर है।

अगर बुखार कुछ दिनों से ठीक नहीं हो रहा हो और शरीर कमजोर हो गया हो तो रात में भिंगोये हुए मुनक्के और अंजीर को सुबह उबालकर पीना कारगर साबित हो सकता है।

9. बच्चों के लिए लाभकारी

बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ के लिए अंजीर और मुनक्का का सेवन अत्यंत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर और मुनक्का में मौजूद कई आवश्यक विटामिन और मिनरल्स बच्चों के विकास के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं।

10. आँखों के लिए फायदेमंद

मुनक्का और अंजीर का दूध के साथ सेवन आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें उपस्थित बीटा कैरोटीन आँखों को स्वस्थ रखने के लिए गुणकारी है।

अंजीर और मुनक्का खाने के फायदे के साथ नुकसान

मुनक्का और अंजीर के नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं। अंजीर और मुनक्का खाने के अनेकों फायदे के बारें में हमने जाना लेकिन इसके सेवन से कुछ परिस्थिति में नुकसान भी हो सकता है।

अंजीर और मुनक्का दोनों गर्म तासीर का मेवा है तथा दोनों का स्वाद खाने में मीठा है। फलतः कुछ खास बीमारी से ग्रस्थ लोगों को इसका सेवन सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

डायबिटीज की शिकायत वाले लोगों को अंजीर और मुनक्का डॉक्टर के परामर्श के बाद ही खाना चाहिए, क्योंकि दोनों में ग्लूकोच की मात्रा पाई जाती है। जो शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

कुछ लोगों को किसी खास चीजों से एलर्जी होती है। अगर अंजीर और मुनक्का से किसी को एलर्जी की समस्या उत्पन्न हो तो इसे खाने से परहेज करना चाहिए।

निष्कर्ष(Conclusion)

अंजीर और मुनक्का का समुचित मात्रा में ही सेवन फायदेमंद होता है। इसके अधिक मात्रा में सेवन से पेट खराब और दस्त और उलटी सकती है। आपको अंजीर और मुनक्का खाने के फायदे से संबंधित जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी, कमेंट्स कर अवगत करें।

F.A.Q अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :-

अंजीर और मुनक्का खाने से क्या होता है?

अंजीर और मुनक्का दोनों अत्यंत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट फल है। इसके सेवन से बुखार, पेट की समस्या, खून की कमी आदि दूर होकर इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होता है

मुनक्का की तासीर क्या है?

मुनक्का ठंढ के मौसम में उगने वाला अत्यंत ही गर्म तासीर का माना जाता है। इस कारण से गर्मियों में मुनक्का खाने के फायदे से अधिक नुकसान हो सकता है। यदि इसे समुचित और सावधानीपूर्वक उपयोग न किया जाय।  

क्या मधुमेह के रोगी मुनक्का खा सकते हैं?

मधुमेह (डायबिटीज) की शिकायत वाले लोग अंजीर और मुनक्का के सेवन से परहेज करें तो ही अच्छा है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित मूंग खाने के 10 जबरदस्त फायदे

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

इस लेख में अंजीर और मुनक्का खाने के फायदे (Anjeer Aur Munakka Khane Ke Fayde) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment