काजू बादाम किशमिश एक साथ खाने के फायदे – Kaju Badam Kismis khane ke fayde

Kaju Badam Kismis khane ke fayde: काजू बादाम किशमिश एक साथ खाने के फायदे बहुत ही हैरान करने वाली होती है। काजू, बादाम और किशमिश का सूखे मेवों में महत्वपूर्ण स्थान है। ये न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इसके सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व की प्राप्ति होती है।

आपने नित्य आहार में काजू बादाम किशमिश एक साथ खाने के फायदे अद्भुत प्राप्त होते है। काजू प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई से भरपूर होते हैं। इनमें फोलेट और मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और सेलेनियम पाया जाता है।

काजू का सीन आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने, रक्तचाप को नियंत्रित करने, हड्डियों को भी मजबूती और त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार है।

वहीं बादाम प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके अलावा बदाम विटामिन और मिनरल का भी भंडार है। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शियम खूब होते है। फलतः बादाम का सेवन दिमाग को भी तेज, हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है।

अब किशमिश की बात करते हैं। किसमिश भी फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। इनमें पोटेशियम और आयरन के साथ-साथ विटामिन बी6 और विटामिन बी3 भी होते हैं।

इसका सेवन दृष्टि में सुधार, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, शरीर में ग्लॉकोच के स्तर को कम करने के साथ हृदय रोगों से रक्षा करता है। इस पकार देखा जाय तो काजू बादाम किशमिश एक साथ खाने के फायदे शरीर के लिए कई तरह से लाभप्रद सिद्ध होते हैं।

आइए इस लेख काजू बादाम किशमिश एक साथ खाने के फायदे(Kaju Badam Kismis khane ke fayde) एक बारें में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

काजू बादाम किशमिश एक साथ खाने के फायदे (kaju badam kismis ek sath khane ke fayde)

काजू बादाम किशमिश एक साथ खाने के फायदे - Kaju Badam Kismis khane ke fayde
काजू बादाम किशमिश एक साथ खाने के फायदे – Kaju Badam Kismis khane ke fayde

काजू खाने के फायदे (Health benefits of Cashew nuts)

काजू में कैलोरी अधिक तथा घुलनशील dietary फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरे हुए होते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। काजू पामिटोलिक एसिड जैसे हृदय के लिए उपयोगी  मोनोअनसैचुरेटेड-फैटी एसिड से समृद्ध होते हैं।

ये आवश्यक फैटी एसिड अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हुए हानिकारक एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर यह आहार कोरोनरी धमनी रोग और स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है।

काजू में मैंगनीज, पोटेशियम, तांबा, लोहा, मैग्नीशियम, जस्ता और सेलेनियम जैसे आवश्यक खनिजों का प्रचुर स्रोत हैं। प्रतिदिन अपने आहार में मुट्ठी भर काजू का सेवन आपके शरीर को इन खनिजों की पर्याप्त मात्रा प्रदान करेगा।

जो इसके कमी से होने वाली बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है। काजू में मौजूद सेलेनियम एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।

काजू कई आवश्यक विटामिन जैसे विटामिन बी5, विटामिन बी-6, राइबोफ्लेविन और थायमिन से भी भरपूर होता है। ये विटामिन, प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट के चयापचय के लिए आवश्यक होता हैं।

किसमिश (Kismis) के फायदे

किसमिस एक प्रकार का सूखा हुआ अंगूर है जिसे एक विशिष्ट तरीके से सुखाया जाता है। इसमें अंगूर के सभी लाभकारी गुण और दूध के समान आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं। दूध की तुलना में यह तेजी से पचता है।

इसके नित्य सेवन से शरीर की सभी धातुओं जैसे रस, रक्त और वीर्य को बढ़ावा देता है। इसके सेवन बुढ़ापे में भी बहुत उपयोगी है। इसका सेवन न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि लंबी उम्र में भी सहायक है।

किसमिस में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को जल्दी से अवशोषित करने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं। अगर आपका शरीर बहुत ज्यादा काम करने, कम वजन होने, बुढ़ापा या किसी अन्य बड़ी बीमारी के कारण कमजोर है।

तो ऐसे में आपके शरीर को तुरंत राहत और ताकत देने के लिए किसमिस बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन और आयरन पाया जाता है। जिससे यह एनीमिया से शरीर को रक्षा आकर शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है।

उच्च फाइबर से भरपूर किसमिस का सेवन कब्ज को दूर कर मल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका नियमीत सेवन शराब की लत को खत्म करने में भी मददगार माना जाता है। 

बादाम (Almonds) के फायदे (Kaju Badam Kismis khane ke fayde)

बादाम का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। बादाम में कई पोषक तत्व मौजूद होता है जो आपके मस्तिष्क के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। बादाम का सेवन स्मरण शक्ति को बढ़ाने और बुद्धि को तेज करने वाला माना जाता है।

क्योंकि बादाम में  मस्तिष्क के लिए दो महत्वपूर्ण पोषक तत्व, राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन मौजूद होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार बादाम का सेवन और उसके तेल का मालिश तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करते है। जो अल्जाइमर से भी रक्षा में मददगार मानी गई है। 

बादाम आपके दिल के लिए भी अच्छा है. बादाम में मौजूद मोनो-अनसैचुरेटेड वसा, प्रोटीन और पोटेशियम सभी हृदय स्वास्थ्य में सहायक होते हैं। विटामिन ई एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है जो हृदय रोगों के खतरे को भी कम करता है।

जबकि बादाम में मौजूद मैग्नीशियम दिल के दौरे से बचने में मदद कर सकता है। बादाम भी फोलिक एसिड का एक बड़ा स्रोत है।बादाम के नियमित सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करने में आसानी होती है।

जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बादाम कई विटामिन, खनिज जैसे फॉस्फोरस का एक मुख्य स्रोत में से एक है। फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए बहुत ही आवशयक माना जाता है।

इसके अतिरिक्त बादाम का सेवन हड्डियों के रोग ऑस्टियोपोरोसिस से भी रक्षा में मददगार साबित हो सकती है। बादाम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर जैसे रोगों से भी रक्षा में मदद करते हैं।

बादाम और उसका तेल त्वचा के स्वास्थ्य के और उसके रंगत सुधारने में फायदेमंद होता है। बादाम में दो बहुत महत्वपूर्ण फैटी एसिड होते हैं, लिनोलिक और लिनोलेनिक एसिड दोनों। वे फैटी एसिड शरीर के सूजन को कम करने में मदद करते हैं। 

बादाम भोजन के बाद ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर में प्रतिक्रियात्मक वृद्धि को कम करने में भी मदद करता है। इसका सेवन रक्त शर्करा में खतरनाक स्पाइक्स से सुरक्षा प्रदान करता है। 

बादाम में फोलिक एसिड होता है, जो नवजात शिशुओं में जन्म दोषों की घटनाओं को कम करने में मदद करता है। यदि आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं बादाम का सेवन वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार हो सकत है।

बादाम फाइबर से भरपूर होने के कारण अन्य फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों की तरह  कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। 

अंत मे

काजू, बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करने से आपका दिमाग ठंडा रहता है। काजू बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।

इनके सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है तथा खराब कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने में मददगार साबित होता है। फलतः इनका रोजाना सेवन आपके स्वास्थ के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

इस लेख में काजू बादाम किशमिश एक साथ खाने के फायदे (Kaju Badam Kismis khane ke fayde) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता।

Leave a Comment