किशमिश खाने के फायदे और नुकसान जानिये इसके 10 चमत्कारी गुण

किशमिश खाने के फायदे और नुकसान जानकर आप आश्चर्य चकित रह जाएंगे। किशमिश में मौजूद कई विटामिन और मिनरल इसे सुपरफूड बनाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही फायदेमंद है।

किशमिश खाने के फायदे और नुकसान

Table of Contents

किशमिश खाने के फायदे और नुकसान

किशमिश खाने के फायदे और नुकसान जानकर आप आश्चर्य चकित रह जाएंगे। किशमिश का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही फायदेमंद मानी जाती है।

सुबह खाली पेट भिंगोए हुए किशमिश खाने से हमें दिनभर उर्जावान रहने में मदद मिलित है। रात में पानी में भिगोई हुई किशमिश का सुबह खाली पेट सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होती है।

क्योंकि किशमिश में विटामिन ए, विटामिन सी, मिनरल और फाइबर प्रचुर रूप से मौजूद  होती है। किशमिश में पाए जाने वाले ये सभी पोषक तत्व हमारे स्वास्थ को ठीक रहने में मदद करते हैं।

इसके अतिरिक्त किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी समृद्ध होने के कारण कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मददगार है। खाने के फायदे होते हैं जैसे कि इसमें विटामिन ए, सी, के साथ-साथ फाइबर और पोटैशियम होता है।

किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह तनाव और अवसाद को भी दूर करने में मदद करता है। इस प्रकार किशमिश खाने से हमारे शरीर को कई फायदे प्राप्त होते हैं।

लेकिन किशमिश के संभावित नुकसान को भी जानना जरूरी है। इस लेख में किशमिश खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान हैं विस्तार से जानते हैं।

किशमिश क्या है जाने इसके गुण

जब अंगूर को सूखा लिया जाता है तब इस सूखे अंगूरों को ही किशमिश के नाम से जाना जाता है। यह एक फ़ारसी भाषा का शब्द है। किशमिश में करीब 70% के लगभग ग्लूकोस और फ़्रूक्टोस के शुगर पाया जाता है।

साथ ही किशमिश में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर और ऐंटी- ऑक्सिडॅन्ट की बहुत अधिक मात्रा होती है। इसमें सोडियम बहुत ही कम होता जो स्वास्थ के लिए लाभकारी है।

किशमिश खाने के 10 अद्भुत फायदे

हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार

एक अध्ययन के अनुसार किशमिश में सोडियम की न्यून मात्रा होती है। इसके अतिरकित किशमिश में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है। फलतः किशमिश का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है।

अगर आप भी अपने हृदय को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपने डेली लाइफ में किशमिश को जरूर शामिल करना चाहिए।  

इन्हें भी पढ़ें: बादाम और किशमिश एक साथ खाने के फायदे

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर

किशमिश एंटीऑक्सिडेंट गुणों से समृद्ध तथा कई पोषक तत्वों से युक्त एक पौष्टिक ड्राइ फ्रूट है। यह हमारे शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से रक्षा करता है।

इसके अलावा  एंटीऑक्सिडेंट गुण हमारे इम्यूनिटी को बूस्ट कर स्वास्थ्य को ठीक रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

आयरन की कमी दूर करता है किशमिश  

शरीर में आयरन की कमी से रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन कम हो जाता है। जिससे खून में हीमोगलोनीन का स्तर कम हो जाता है और शरीर में कमजोरी आ जाती है।

आगे चलकर वही एनेमिया बीमारी का कारण बन सकता है। किशमिश में आयरन की मात्रा खूब होती है। जो शरीर में लाल रक्त कण की वृद्धि कर शरीर में ऑक्सीजन का सुचारू रूप से प्रवाह में मदद करता है। जिससे शरीर में HB लेवल बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

इन्हें भी  पढ़ें:  सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे

शरीर को डिटॉक्सिफायर करने में मददगार  

आज की असंतुलित भोजन, व्यस्तम जीवनशैली हमारे दिल दिमाग, पेट के साथ-साथ लिवर को कमजोर कर रही है। ऐसे में किसमिश का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

किशमिश और उसका पानी प्रदूषित रक्त को शुद्ध कर लीवर को ठीक रखता है। यह हमारे शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद आकर एक अच्छा डिटॉक्सिफायर का काम करता है। फलतः किशमिश का पानी पीने के शरीर को अद्भुत फायदे प्राप्त होते हैं।

इन्हें भी पढ़ें: किशमिश का पानी पीने के फायदे और नुकसान

शुगर में किशमिश के फायदे

एक अध्ययन के अनुसार किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की उच्च मात्रा होती है। इसी कारण से मधुमेह के रोगी इसे खाने से परहेज करते हैं।

लेकिन किशमिश में प्राकृतिक शुगर के अतिरिकत फाइबर, विटामिन और मिनरल का भी एक अच्छा स्रोत है। इस कारण से कुछ विशेषज्ञों का मानना है की डाइबीटिक रोगी को अल्प मात्रा में किशमिश फायदेमंद हो सकता है।

इसमें मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है।

टाइफाइड में किशमिश के फायदे

टाइफाइड बुखार में किशमिश के फायदे चमत्कारी माने जाते हैं। क्योंकि किशमिश में फेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स के अलावा कई एंटीबैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं। इसके अलावा किशमिश एंटीऑक्सीडेंट गुणों का भी भंडार है।

जो संक्रमण से लड़ने में भी कारगर है। टाइफाइड में इसके नियमित रूप से सही तरीके से सेवन से तेजी से कार्य करती है। इसके अलावा किशमिश का सेवन टाइफाइट के कारण होने वाली कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है।

किशमिश खाने से वजन बढ़ता है या घटता है

इस अध्ययन के अनुसार किशमिश में वजन बढ़ाने का गुण मौजूद होता है। इसके सेवन से वजन में बढ़ोतरी होकर शारीरिक दुर्वलता दूर होती होती है। किशमिश में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होता है।

इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होने से वजन बढ़ाने में मदद करती है। एक अध्ययन के अनुसार किशमिश में मौजूद फ्रक्टोज वजन तेजी से बढ़ाने में सहायक है।

आगर आप अपने दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोजन किशमिश का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन किशमिश से वजन बढ़ाने के तरीके को समझना जरूरी है।

किशमिश से वजन कैसे बढ़ाएं जाने तरीका

शरीर का वजन तेजी से बढ़ाने के लिए रोजाना कम से कम 20 से 30 किशमिश का सेवन जरूरी है। आप किशमिश को सुबह नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। अगर आप किशमिश खाकर दूध पीते हैं तो इसका लाभ और भी दूना हो जाता है।

इसके लिए आप रात में किशमिश को खूब अच्छी तरह धोकर दूध में फूलने के लिए छोड़ दें। सुबह इसे उबालकर किशमिश को अच्छी तरह चवाकर खा लें और ऊपर से दूध पी लें। इसके कुछ दिनों तक रोजाना सेवन से तेजी से वजन बढ़ने में सहायता मिलती है।

यूरिक एसिड में किशमिश खाना चाहिए 600

यूरिक एसिड में उन सभी फलों के सेवन से परहेज करना चाहिए जिसमें प्यूरिन नामक यौगिक पाया जाता है। किशमिश सहित अंगूर, सेब, चीकू और खजूर में प्यूरिन मौजूद होता है।

जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाने का काम करती है। फलतः यूरिक एसिड की समस्या से ग्रस्त लोगों को किशमिश बहुत ही अल्प अथवा नहीं खाना चाहिए।

किशमिश खाने के नुकसान

किशमिश खाने से कई फायदे प्राप्त होते हैं लेकीन अगर इसे सही ढंग और मात्रा में सेवन नहीं किया जाय तो नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए किशमिश खाने के कुछ संभवाइट नुकसान के बारे में जानते हैं।

  • किशमिश में अन्य फलों की तुलना में बहुत अधिक कैलोरी होती है। फलतः इसका अधिक सेवन से आपके वजन में बढोरती हो सकती है।  
  • इसके अधिक सेवन पेट की समस्या पैदा कर सकता है। क्योंकि इसमें चीनी युक्त फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण पेट को खराब, अपच, और दस्त का कारण बन सकता है।
  • कुछ लोगों को किसी खास ड्राइ फ्रूट से एलर्जी होती है। फलतः कुछ लोगों को किशमिश खाने से एलर्जी हो सकती है जिसके परिणामस्वरूप संक्रमण, छींके आना, त्वचा पर चकते, उल्टी और मितली जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें: दूध में किशमिश खाने के नुकसान

किशमिश खाने का सही तरीका

किशमिश खाने का तरीका और उसके फायदे की बात करें तो इसके सेवन से कई लाभ मिलते हैं इसे सुबह खाली पेट सेवन से अधिक फायदे मिल सकते हैं।

किशमिश को रात में पानी अथवा दूध में भिंगोकर सुबह खाली पेट खाने से अनेकों लाभ मिलते हैं। इसे कई पकवानों में भी मिलाकर खाया जा सकता है।

आप चाहें तो किशमिश को खीर तथा सेवई में डालकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा किशमिश को मिठाई, केक, अथवा शेक व स्मूदी के रूप में भी सेवन किया जा सकता है।

किशमिश की तासीर गर्म होती है या ठंडी

किशमिश कई पोषक तत्वों का समृद्ध भंडार है। किशमिश की तासीर गर्म होती है। फलतः किशमिश का सेवन ठंढ के मौसम में फायदेमंद हैं। सर्दियों में किशमिश के सेवन से स्वास्थ लाभ के साथ-साथ शरीर को अतिरिक्त उष्णता मिलती है।  

निष्कर्ष(Conclusion)

इस प्रकार हमें पाया की किशमिश खाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। इसे उचित रीति से खाने से अनेकों फायदे हैं। जबकि इसके अत्यधिक सेवन नुकसान कर सकते हैं।

FAQs

1 दिन में कितनी किशमिश खा सकते हैं?

आपके उम्र और शरीर के अनुसार किशमिश की रोजाना सेवन की मात्रा निर्भर करती है। लेकिन एक औसतन रूप से देखा जाय तो एक दिन में 20 से 25 किशमिश खाया जा सकता है।

खाली पेट में किशमिश खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट किशमिश खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। नाश्ते के रूप में इसका सेवन दिनभर आपको तरोताजा रखता है।

भीगी हुई किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?

भीगे हुए किशमिश खाकर ऊपर से भीगी हुई किशमिश का पानी पीने शरीर को दूना लाभ मिलता है। क्योंकि किशमिश के साथ-साथ किशमिश का पानी भी कई पोषक तत्वों से युक्त होता है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

इस लेख में किशमिश खाने के फायदे और नुकसान (Kishmish khane ke fayde aur Nuksan ) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी नही लेता है।

Leave a Comment