सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे जानकर चकित रह जायेंगे आप

आपको सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे चकित कर सकती है। किशमिश, जब पके हुए अंगूर को अधिक समय तक संरक्षण के लिए सुखाया जाता है।

उसे से किसमिश के नाम से जाना जाता है। अंगूर में विटामिन और आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे कई स्वस्थ खनिज मौजूद होते हैं।

साथ ही किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को रक्षा में मददगार होते हैं। इसका सेवन शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करने में सक्षम है।

अगर आप थकान दूर कर चुस्ती स्फूर्ति अनुभव करना चाहते हैं तो अपने आहार में किशमिश का उपयोग जरूर करें। किशमिश के अंदर दस्त को रोकने का भी गुण होता है।

दस्त में किसमिश दवाएं का काम कर सकती है। यह मल से तरल पदार्थ को अवशोषित करके दस्त से राहत दिलाने में सहायता करती है।

सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे

सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे

हमने किशमिस के अनेकों फायदे के बारें में सुना, आइये इनके कुछ प्रमुख फायदे को विस्तार से जानते हैं।

किशमिश के गुण – Nutrition value of Raisins in Hindi

एक अध्ययन के अनुसार मिशमिश में की विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के आँकड़े पर ध्यान दें तो करीब 40-50 ग्राम किशमिश में पोषक तत्वों की मात्रा निम्न होती है।

  • प्रोटीन – 1.42 ग्राम
  • वसा – 0.11 ग्राम
  • शर्करा – 28.03 ग्राम
  • विटामिन सी – 1 मिलीग्राम
  • कैल्शियम – 27 मिलीग्राम
  • आयरन – 0.77 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम – 15 मिलीग्राम
  • पोटेशियम – 320 मिलीग्राम
  • फॉस्फोरस – 42 मिलीग्राम
  • सोडियम – 11 मिलीग्राम,
  • कैलोरी – 129।
  • कार्बोहाइड्रेट – 34.11 ग्राम

हृदय के लिए लाभकारी

सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन हृदय रोग के खतरे को कम करने जैसे फायदे प्रदान करता है। आज के परिवेश में कई कारणों से बहुत से लोग हृदय रोग से पीड़ित हैं।

अगर आप अपने दिल की रक्षा करना चाहते हैं, तो अपने आहार में किशमिश को शामिल करना सबसे अच्छा फैसला हो सकता है। क्योंकि अंगूर का सेवन शरीर में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में सहायक है।

जिससे हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलती है। किशमिश में कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता है, इसलिए उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर दिल के लिए फायदेमंद है किसमिश का सेवन।

पेट के गुणकारी किसमिस

किशमिश शरीर की पाचन क्रिया में मदद करती है। अगर आप थोड़ी सी किशमिश खाएंगे तो आपका पाचन ठीक रहेगा। किशमिश फाइबर का अच्छा स्रोत है और कब्ज में मदद कर सकता है।

किशमिश शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करती है और पाचन तंत्र को मजबूत कर पाचन क्रिया में सुधार करती है।

सुबह खाली पेट किशमिश खाने का एक और फायदा लिवर डिटॉक्सिफिकेशन भी है। चूँकि शरीर से दूषित पदार्थ निकालने में लीवर महत्वपूर्ण है।

आज के परिवेश में अस्वास्थ्यकर और फास्ट फूड का सेवन आम बात हो गई है। फलतः सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

ओरल फिटनेस में फायदेमंद

किशमिश में ओरल फिटनेस ओलिक एसिड पाया जाता है। एलानोलिक एसिड नामक एक निश्चित पोषक तत्व आपके शरीर को दांतों और मसूड़ों की सड़न से बचाता है। किशमिश आपके मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकती है।

सुबह खाली पेट किशमिश का नियमित सेवन आपके शरीर में महत्वपूर्ण मात्रा में एलानोलिक एसिड प्राप्त होता है, जिससे मुंह और दांतों के विकारों को फैलने से रोका जा सकेगा।

मधुमेह में लाभकारी

मधुमेह के प्रबंधन पर अध्ययन से पता चला है कि किशमिश का सेवन उपयोगी हो सकता है। किशमिश का सीमित सेवन इंसुलिन के स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि को रोकने में मदद करती है।

मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए यह जानना जरूरी है की किशमिश शरीर की लेप्टिन और ग्रेलिन रिलीज करने की क्षमता में सुधार करती है।

तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सहायक

किसीमिश का सेवन खिलाड़ियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पी जाता है।

जो तेजी से आपको दैनिक कार्यों के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान कर सकता है। किशमिश में शरीर को शुद्ध करने और त्वचा को साफ करने की अनोखी क्षमता होती है।

मोटापा रोकने में सहायक

किशमिश का सेवन अत्यधिक अनर्जी प्रदान करता है। इसमें मौजूद फाइबर के कारण पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे अधिक खाने के आदत से छुटकारा पाया जा सकता है। जिससे मोटापे को बढ़ने से रोका जा सकता है।

ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में सहायक

उच्च रक्तचाप वाले लोगों को अपने आहार में किशमिश को शामिल करना सबसे अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि किशमिश में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का गुण होता है।

इसमें मौजूद पोटेशियम आपकी रक्त वाहिकाओं में तनाव को कम करता है। जिससे आपके पूरे शरीर में रक्त का संचरण सुचारु रूप से होता है।

अगर आप अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखना चाहते हैं तो अपने आहार में किशमिश का सेवन अच्छा विकल्प हो सकता है।

सुबह खाली पेट किशमिश सेवन के नुकसान

  • अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से शरीर में रक्त शर्करा में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है।
  • उच्च कार्बोहाइड्रेट के कारण अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन मोटापा बढ़ा सकती है।
  • अस्थमा, श्वसन संबंधी समस्याएं या एलर्जी वाले लोग किशमिश खाने से परहेज करना चाहिए।
  • किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की समस्या हो सकती है।
  • अंगूर के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी , सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द के आदि समस्या हो सकता है।
  • इसके अधिक सेवन से पेट में गैस, अपच, मतली, उल्टी, गले में खराश, संक्रमण आदि समस्या हो सकता है।

इस लेख में सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment