खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान

खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान अत्यंत ही विस्मयकारी हैं। खरबूजा गर्मियों के मौसम में पाया जाने वाला एक स्वादिष्ट तथा रसीला फल है।

इनमे मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ को बेहतर करनें में फायदेमंद है। यह लेख केवल खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान पर अधारित है। 

खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान (Kharbuja Khane Ka Fayde Aur Nuksan )
Kharbuja Khane Ka Fayde Aur Nuksan

Table of Contents

जानिए खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान – (Kharbuja Khane Ke Fayde)

इस लेख में खरबूजे के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें पाए जाने वाले पोषकतत्व और विटामिन स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें यह भी बताया गया है कि खरबूजा के सेवन से क्या-क्या परेशानी हो सकती है। गर्मियों के आते हीं मार्केट में रसीले फल बिकने शुरू हो जाते हैं। इसमें आम, लीची, तरबूज और खरबूजे प्रमुख नाम लिए जा सकते हैं। आज हम खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान के बारें में इस लेख के माध्यम से जानेंगे। आयुर्वेद के अनुसार खरबूजा खाने से शरीर को कई फायदे पहुचते हैं क्योंकि यह अनेकों पोषाक्ततों से भरपूर रसीला फल है। जो गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने में फायदेमंद होता है। खरबूजा के अंदर कई विटामिन और मिनरल्स भरपूर रूप से पाया जाता है। इसमें 90% का जल पाया जाता है जो गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखते हुए प्रचंड गर्मी से रक्षा करता है। गर्मी के दिनों में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त खरबूजे में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन के, फोलेट एसिड, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इन तत्वों के कारण खरबूजा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन इसके सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

खरबूजे की तासीर क्या होती है? खरबूजा विटामिन ए, बी सी, के तथा अनेकों खनिज लवण का एक उत्कृष्ट स्रोत है। करीब 100 ग्राम केंटालूप खरबूज में पोषक तत्वों की मात्रा इस प्रकार होती है।

फाइबर – 0. 9 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट -8.16 ग्राम
जल – 90. 00 ग्राम
ऊर्जा – 34 किलो कैलोरी
प्रोटीन – 0.84 ग्राम
फेट – 0.19 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल – .0
शुगर –  7. 86 ग्राम
पोटैशियम -267 मिग्रा
फॉस्फोरस -15 मिग्रा
कैल्शियम -9 मिग्रा
मैग्नीशियम -12 मिग्रा

खरबूज (केंटालूप) खाने के 8 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ – Muskmelon Benefits in Hindi

खरबूजा को अपने आहार में शामिल करने के कुछ फायदे इस प्रकार हैं:

शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मददगार  

गर्मी शुरू होते है बाजारों में खरबूजा ढेर के रूप में जगह जगह बिकने लगते हैं। खरबूजा में करीब 90% तक पानी होता है। यह आपको हाइड्रेटेड रखते हुए गर्मी से राहत प्रदान करने में मददगार होता है। खरबूजा में मौजूद कई पोषक तत्व इसे एक उत्कृष्ट आहार बनाता है। इसका सेवन शरीर में जल की कमी को दूर कर शरीर को डीहाइड्रेटेड से बचाने में मदद कर सकता है। फलतः गर्मियों में खरबूजे का सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद खरबूजा

खरबूजा में फाइबर और पानी दोनों की मात्रा बहुत होती है। यह शरीर के मेटाबोलीजम को ठीक रखने में मददगार साबित होता है। इसके सेवन से पेट के समस्त रोगों को दूर होते हैं और पाचनक्रिया को तेज करता है।

कब्ज से लड़ता है खरबूजा

केंटालूप खरबूज में  प्रचुर मात्र में उच्च कोटी का फाइबर पाया जाता है। यह कब्ज को तोड़कर शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।

खरबूज इम्यूनिटी बूस्टर में सहायक

खरबूज इम्यूनिटी को बूस्ट कर शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं(WBC) की संख्या में वृद्धि होती है। क्योंकि खरबूज में मौजूद कुछ यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण इसके लिए जिम्मेवार है।

हड्डियां और दांत के फायदेमंद

मजबूत हड्डियों के विकास में खरबूज का सेवन गुणकारी हो सकता है। क्योंकि खरबूज में कैल्शियम और विटामिन सी समृद्ध रूप में पाया जाता है। यह हमारे बोन डेन्सिटी को बढ़ाकर हड्डी को मजबूत रखता है। इसके साथ ही खरबूज खाने से दांतों पर भी असर पड़ता है। इसके सेवन से दांतों को मजबूत और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

हृदय स्वास्थ्य में लाभकारी

खरबूजे का रोजाना संतुलित मात्रा में सेवन से हृदय संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं। यह हृदय को स्वस्थ रखने और उससे संबंधीत समस्या के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। खरबूजे में कई महत्वपूर्ण यौगिक के साथ फोलिक एसिड मौजूद होता है। यह रक्त की धमनियों और सिरों में रक्त के जमने या थक्का होने से रोकने में गुणकारी है। इसके अलावा खरबूजा में पोटेशियम की उच्च मात्रा हृदय के कार्यों में मददकर हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। फलतः खरबूजे खाना हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक

एक अध्ययन के अनुसार खरबूजा खाने से स्तन और प्रोस्टेट कैंसर जैसे घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि खरबूजा में लाइकोपीन तथा विटामिन सी मौजूद होता है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सिडेंट का भी अच्छा स्रोत है। खरबूज में कैरोटीनॉयड नामक यौगिक पाये जाते हैं, जो एक एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है। फलतः खरबूजा खाने से शरीर के सेल को मुक्त कणों से होने वाले क्षति से रक्षा होती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

इन्हें भी पढ़ें: हरे अंगूर खाने के फायदे आपको चौका सकती है।

सूजन कम करने में मददगार

खरबूजा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करने में फायदेमंद होता है।

त्वचा को स्वस्थ रखने में

खरबूजा का सेवन त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि खरबूजा विटामिन ए और सी का उच्च स्रोत है। यह स्वस्थ त्वचा के विकास में मदद कर नए सेल का निर्माण और पुराने सेल की मरम्मत में मदद करता है।  इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फलतः खरबूजा के सेवन से उम्र के साथ होने वाली झुरीयों का कम करने, त्वचा को स्वस्थ और गलो करने में मदद कर सकता करता है।

किडनी के लिए लाभकारी खरबूजा

जैसा की हम जानते में खरबूजा में 90% तक जल पाया जाता है। इसके सेवन से मूत्र उत्पादन बढ़ जाता है। जिससे यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। तजबूज का सेवन गुर्दे में पथरी बनने की संभावना को भी कम करता है।

नेत्र स्वास्थ्य सुधार में सहायक

खरबूजा बीटा-कैरोटीन का समृद्ध स्रोत है। यह शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और उसे स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही आवश्यक है। इस प्रकार खरबूजा का पोषक गुण आंखों की रोशनी बढ़ाने तथा उम्र के साथ मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करने में मदद कर सकता है।

खिलाड़ी के लिए लाभकारी

खरबूजा में कुछ खास किस्म के यौगिक और एमिनो एसिड मौजूद होते हैं। यह शरीर में रक्त प्रवाह को नियंत्रित कर मांसपेशियों में दर्द राहत प्रदान कर सकता है। जिससे खिलाड़ी को अपने एथलेटिक प्रदर्शन को और बेहतर करने में मददगार हो सकता है। जिम जाने वालों के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है।

वजन कम करने में सहायक

खरबूजा का सेवन शरीर के वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि यह उच्च फाइवर और लो फेट वाला आहार है। खरबूजा के सेवन से कम कैलोरी प्राप्त होती है फलतः खरबूजा के सेवन से वजन को कम कर मोटापा घटाने में मदद मिल सकती है। 

रक्तचाप को ठीक रखने में सहायक

खरबूजे का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार खरबूजे खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित होकर उच्च रक्तचाप की समस्या में राहत मिलता है। क्योंकि खरबूजे में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा उपस्थित होती है, जिसे ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अद्भुत फायदेमंद माना जाता है।

प्रेगनेंसी में खरबूजा खाने के फायदे

चूंकि खरबूजा में कई आवश्यक विटामिन,मिनरल और कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते है। यह गर्भवती महिलाओं और उनके पेट में पल रहे शिशु के लिए बहुत ही लाभप्रद है। सर से लेकर पैर तक प्रेगनेंसी में खरबूजा खाने के फायदे प्राप्त होते हैं।

खरबूजा खाने के नुकसान

हमने खरबूजा खाने के काफी फायदे के बारें में जाना। इसका अपने आहार में सम्मिलित करना सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। लेकिन खरबूजा सेवन के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइये खरबूजा खाने के क्या-क्या नुकसान हैं, विस्तार से जानते हैं।

डायबिटीज की समस्या-

खरबूजे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स का मान अधिक होता है, हालांकि खरबूज में शुगर की मात्रा कम पायी जाती है, लेकिन इसके अधिक सेवन से रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। इस कारण से खरबूजा खाने में डायबिटीज रोगी को सतर्क रहने की जरूरत है।

पाचन संबंधी समस्या-

खरबूजे में प्राप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इस कारण से बहुत अधिक खरबूजा खाने से पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अधिक सेवन से अपच, डायरिया, उल्टी और गैस का प्रॉब्लेम हो सकता है।

आंतों के लिए नुकसानदायक-

खरबूजे में मौजूद जल, गलूकोच तथा फाइबर की उच्च मात्रा आंतों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकता है। फलतः इसे बहुत अधिक मात्रा में रोजाना सेवन से आंतों से जुड़ी समस्याएं जन्म ले सकती है।  

सर्दी-जुकाम का खतरा

चूंकि खरबूजे की तासीर शीतल होती है। इस कारण से खरबूजा का अधिक सेवन सर्दी- खांसी व गले की खरास जैसी समस्या को जन्म दे सकता है।

खरबूजा खाने का सही समय

खरबूजे का सेवन सुबह के समय में नाश्ते के साथ सेवन करना सबसे अधिक काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसे सुबह खाली पेट अथवा रात में खाने से परेशानी खड़ी कर सकता है। आहार विशेषज्ञ भी रात में फल का सेवन करने की सलाह नहीं देते। क्योंकि रात में फल का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है।

खरबूजा खाने का सही तरीका

आप खरबूजे का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। चाहें तो आप इसे सीधे खा काट कर खा सकते हैं। इसे सलाद जूस और शेक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रकार खरबूजे के सेवन बहुत अधिक फायदे लिए जा सकते हैं। लेकिन इसे खाने से पूर्व और काटने से पहले अच्छी तरह से पानी से जरूर धोना चाहिए ताकि यह कीटाणु मुक्त हो जाए।

खरबूजा गर्म होता है या ठंडा

खरबूजे की तासीर ठंढ होती है। इस कारण से गर्मी से राहत पाने में खरबूजा काफी फायदेमंद होता है। खरबूजा शीतल होने के कारण तथा इसमें 90 % पानी होने के करना, प्रचंड गर्मी में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

निष्कर्ष(Conclusion)

उपरोक्त बातों से पता चलता है की खरबूजा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई तरह से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहायक हो  सकता है। अपने आहार में इसे शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

FAQs

खरबूजा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

खरबूजा खाने के कई फायदे हैं। लेकिन खरबूजा को खाली पेट खाने से बचना चाहिए, इसके खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीनी चाहिए। इसके अलावा खरबूजा के साथ खट्टी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

क्या रोज खरबूजे खाना सेहतमंद है?

हाँ, गर्मी के दिनों में संतुलित मात्रा में रोजाना खरबूजा के फायदे बहुत अधिक प्राप्त होते हैं।

खरबूजा कब नहीं खाना चाहिए?

खरबूजे को खाली पेट अथवा जब सर्दी और जुकाम से पीड़ित हों तब सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि तरबूज की तासीर ठंढ होती है जिससे तकलीफ बढ़ सकती है।

खरबूजे में कितनी कैलोरी होती है

खरबूजे में भरपूर रूप से विटामिन और खनिज पाये जाते हैं। खरबूजा की कैलोरी की बात करे तो प्रति 1 किलोग्राम खरबूजे में करीब 350 कैलोरी प्राप्त होती है।

इस लेख में खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी नही लेता है।

Leave a Comment