10 + आम का अचार खाने के फायदे और नुकसान (Aam ka achar khane ke fayde)

आम का अचार खाने के फायदे और नुकसान आपको अचंभित कर सकती है। कई विटामिन और मिनरल से भरपूर आम का अचार सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।

आम का अचार खाने के फायदे और नुकसान

आम का अचार खाने के फायदे और नुकसान

अक्सर मुंह का जायका को बढ़ाने के लिए भोजन में आचार जरूर परोसा जाता है। वैसे तो आचार लेमन, मिर्च और आंबला के अचार भी जायकेदार होते हैं। लेकिन आम के आचार की बात ही कुछ और ही होती है।

आचार खाध पदार्थ को लंबे समय तक सुरक्षति रखने के एक प्राकृतिक पुरानी कला है। कहा जाता है की हमारे देश में आचार बनाने की परंपरा 4 से 5 हजारों साल पुरानी है।

यह फ्रिज के आविष्कार से पहले भविष्य के लिए काम आने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों को संरक्षित कर रखने का उपाय था। आम का अचार विटामिन ए, सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

इसे सीमित मात्रा में खाने से खाने का स्वाद बढ़ाता है। आम के आचार में विटामिन सी अधिक मात्रा में होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आयुर्वेद के हिसाब से भी आम के आचार फायदेमंद है।

आम के आचार में उपस्थित इंजाइम शुगर लेवल को कंट्रोल करने और रक्तचाप को भी नियंत्रित रखने में मददगार हो सकता है। आम का अचार कई एसिड और इंजाइम से भरपूर होने के कारण पाचन क्रिया को भी मजबूती प्रदान करने में सहायक है।

इसमें मौजूद विटामिन ए आँखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर इसे अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो कई समस्या का सामना करना पर सकता है। यह पेट में गैस और वजन बढ़ाने का कारण सिद्ध हो सकता है।

लेकिन आम अचार खाने के कुछ संभावित नुकसान भी हो सकते हैं। इस लेख आम का अचार खाने के फायदे और नुकसान के ऊपर पूरी तरह आधारित है।  

आम के अचार खाने के फायदे

आम का अचार खाने के फायदे का वर्णन बहुत पढ़ने को मिलता है। आम के अचार में फाइबर, विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रचुर रूप से मौजूद होता है। इसके सीमित मात्रा में खाने से जहां मुहँ का स्वाद बढ़ाता है।

वहीं इसके अधिक मात्रा में सेवन से पेट में गेस, एसिडिटी आदि जैसी समस्या हो सकती है। यहाँ हम कुछ प्रमुख फायदे के बारें में जानते हैं।

1. आम का अचार तेजी से पचाने में सहायक

आम का आचार मुह का जायका बढ़ाने के साथ साथ पाचन क्रिया को भी तेज करने में मदद कर सकता है। क्योंकि आम के आचार में उपस्थित इंजाइम पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में लाभकारी माना जाता है।

 2. डायबिटिक रोगी के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीज भी आम के आचार के सेवन का लाभ ले सकते हैं। साथ ही यह एनामिया (खून की कमी) से भी रक्षा करता है।

इन्हें भी पढ़ें: नींबू का अचार खाने के नुकसान

3. संक्रमण से सुरक्षा

आम के अचार के अंतर्गत प्रोबायोटिक्स नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है। जो गुड बैक्टीरिया की श्रेणी में आता है। प्रोबायोटिक बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र में उपस्थित होते हैं जो भोजन को पचाने में हमारी हेल्प करता है।

आम के अचार के सेवन से प्रोबायोटिक बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। जिससे हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ् रहता है। फलतः आम के आचार का सेवन बाहरी वायरस और संक्रमण से रक्षा करने में मदद करते हैं।

4. वजन कंट्रोल में सहायक

मोटापा को कम करने में आम का अचार फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह कम कैलोरी और निम्न फैट वाला होता है। जिसके सेवन से वजन कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त आम के अचार में कई सारे गुणकारी मशले मौजूद होते हैं जो फैट कम कर वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

5. प्रेगनेंसी के लिए फायदेमंद

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को चटपटी चीजों को खाने का मन करता है। ऐसे में आम के आचार का सीमित मात्रा में सेवन काफी फायदेमंद हो सकता होता है। इससे उनकी पाचन शक्ति तेज रहेगी और भूख भी खुलकर लगेगा।

6. हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों के सुरक्षा और जोड़ों की समस्या को रोकने में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। आम के आचार में कैल्शियम की मात्रा खूब पाई जाती है जो हड्डी और जोड़ों की समस्या को कम करने में मदद करता है।

7. आँखों के लिए लाभकारी

जैसा की हम सभी जानते हैं की आँखों के लिए विटामिन ए कितना महत्वपूर्ण होता है। आम के अंदर विटामिन ए बहुत ही प्रचुर रूप से पाया जाता है। जो आँखों की रोशनी के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें – नींबू का अचार खाने के फायदे

8. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए

आम के अचार में कई विटामिन जैसे ए, सी, के, आयरन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में होती है। फलतः इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायता मिलती है।

9. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आम का अचार

आम का अचार में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है। क्योंकि अचार बनाने के लिए बिना कच्चे आम का उपयोग किया जाता है और आम के आचार में एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षित रहते हैं। जो जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर को रक्षा करता है।

इन्हें भी पढ़ें: लहसुन का अचार खाने के फायदे

आम का अचार खाने के नुकसान – Aam achar ke Nuksan in Hindi

आपने आम के आचार के कई फायदे के बारें मे पढ़ा। उच्च पोषकतत्वों से युक्त होने के कारण आम के आचार खाने के कई फायदे देखे गए। लेकिन आप के आचार खाने के कुछ परिस्थितियों में नुकसान भी हो सकता है।

आम के आचार में नमक की मात्रा उच्च पायी जाती है जो आचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने तथा कवक आदि से बचाता है।

  • इसके अत्यधिक सेवन से ब्लड प्रेसर हाई हो सकता है। जिससे स्ट्रोक अथवा दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
  • यहाँ तक की बाजार में उपलब्ध अधिकांश आम के आचार में नमक के स्थान पर  रसायनिक पदार्थ जैसे सोडियम बेंजोएट का उपयोग किया जाता है। जो और भी हानिकारक होता है।
  • आम का अचार के अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है। दस्त अथवा डायरिया के दौरान भी अचार का सेवन वर्जित माना जाता है।
  • आम के आचार का अधिक मात्रा में सेवन पेट से गैस, पेट में मरोड़ गैस आदि समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • आम के आचार में नमक और मिर्च मशाला अधिक होने के कारण गुर्दे पर दवाव डाल सकता है।अधिक मात्रा में आम अचार का सेवन गुर्दे की समस्या खड़ी कर सकता है।
  • अगर सूखापन अथवा गले व पेट में जलन की शिकायत हो तो आम का अचार खाने से परहेज करें।
  • अगर आप घर पर ही आम के अचार तैयार करते हैं तो इसे प्लास्टिक के कंटेनर के बदले कांच, सिरेमिक अथवा मिट्टी के कंटेनर में सुरक्षित रखें
  • अगर आम के आचार खाने से किसी को एलर्जी हो तो उन्हें आचार का सेवन नहीं करना चाहिये। इससे स्किन पर चकते, मितली आदि समस्या हो सकती है।
  • प्रचंड गर्मी के मौसम में अधिक मात्रा में आचार खाने से बचना चाहिये। नहीं तो गर्मी के दाने और पिम्पल्स जैसी समस्या हो सकती है।

आम के अचार बनाने की विधि

गर्मियों के मौसम आते ही बजार में कच्चे आम बिकने शुरू हो जाते हैं। इन दिनों लोग अपने घरों में आम का खूब स्वादिष्ट अचार बनाते हैं। आम के अचार की रेसिपी की बात करें तो –

आम के अचार आवश्यक सामग्री की मात्रा
कच्चे आम 5 किलो
सरसों तेल 1 किलो
नमक 500 ग्राम
अचार के मशाले 500 ग्राम

इसके लिए कच्चे आम को कई टुकड़ों में काटकर उसे कुछ घंटे धूप में छोड़ दिया जाता है जिससे इसमें मौजूद अतिरिक्ति नमी निकल जाय। उसके बाद इसमें अचार के लिए मौजूद साबुत मसालों को इसमें नमक के साथ मिलाया जाता है।

इसके बाद इसमें सरसों का तेल डालकर छोड़ दिया जाता है। कुछ दिनों के बाद अचार मुलायम होकर खाने के लिए तैयार हो जाता है। इस अचार को कई-कई महीनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

F.A.Q

आम का अचार खाने से क्या लाभ होता है?

आम के अचार खाने से मुहँ का जायका बढ़ता है। यह हृदय, आँखों सहित शरीर के कई अंगों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

आम का अचार खाने से क्या नुकसान है?

इसके अधिक मात्रा में खाने से एसीडित, अपच और पेट में गेस हो सकती है।

क्या आम का अचार खाना सेहतमंद है?

हाँ, आम का अचार खाना सेहत को कई फायदे पहुचाते हैं। क्योंकि आम के अचार में कई विटामिन और मिनरल पाये जाते हैं।

शुगर में आम का अचार खा सकते हैं?

चुकीं आम का अचार कच्चे आमों से बनाया जाता है। जिसमें नमक होता है। फलतः शुगर में समिति मात्रा में सेवन किया जा सकता है।

5 किलो आम के अचार में कितना मसाला पड़ेगा?

इसमें करीब 500 ग्राम अचार मसाले की जरूरत पड़ सकती है।

इस लेख में आम का अचार खाने के फायदे और नुकसान (Aam ka achar khane ke fayde) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

इन्हें भी पढ़ें :

जानिये अंकुरित मूंग खाने के 10 चमत्कारी फायदे

जानिये अंकुरित चना और मूंग के 10 अद्भुत फायदे

1 thought on “10 + आम का अचार खाने के फायदे और नुकसान (Aam ka achar khane ke fayde)”

Leave a Comment