Raw Mango benefits – कच्चा आम खाने के फायदे और नुकसान जानें इसके 10 उपयोग

कच्चा आम खाने के फायदे और नुकसान जानकार आप चकित हो सकते हैं। कई पोषक गुणों से भरपूर आम खाने के फायदे कई तरह से प्राप्त किया जा सकता है। लोग कच्चे और पके दोनों तरह का आम खाना पसंद करते हैं।

लेकिन यहाँ आज हम कच्चा आम खाने के फायदे और नुकसान के बारें में जानेंगे। कच्चे आम को कई व्यंजन के रूप में इस्तेमाल होता है।

गर्मी शुरू होते है बजार आमों से सज जाता है। इमली की तरह ही कच्चा आम को देखकर कुछ लोगों को मुह में पानी आ जाता है। विटामिन और मिनरल से भरपूर कच्चे आम के कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

कच्चा आम खाने के फायदे और नुकसान

कच्चा आम भी स्वास्थ की दृष्टिकोण से फायदेमंद माना जाता है। आम जब कच्चा रहता है, तब उसमें विटामिन-C की उच्च मात्रा होती है। लेकिन जब आम पक जाता है, तब उसमें विटामिन-A की मात्रा सबसे अधिक हो जाती है।

पका आम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लेकिन कुछ लोग इसे कच्चा भी खाना पसंद करते हैं। कच्चा आम (Raw mango) खाने में काफी खट्टा लेकिन टेस्टी होता है। कच्चे आम को लोग नमक-मिर्च लगाकर, आचार बनाकर आदि कई तरह से इस्तेमाल करते हैं।

कच्चे आम में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसीलिए कच्चा आम का सेवन सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद माना जाता है।

कच्चे आम की पौष्टिकता की बात करें तो इसमें विटामिन-ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं।

लेकिन कच्चे आम का अधिक मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान पहुचा सकता है। आइए कच्चे आम खाने के फायदे और नुकसान को विस्तार से समझते हैं।

कच्चा आम खाने के फायदे और नुकसान

कच्चे आम के 10 अद्भुत फायदे – Benefits of Raw Mango

गर्मी और लू से राहत

हर चीज को प्रकृति ने मौसम के अनुकूल बनाया है। प्रचंड गर्मी में धूप में निकलने पर लू लगने के संभावना बढ़ जाती है। लोग लू और गर्मी के चपेट में आकार बीमार पड़ जाते हैं।

लू (Loo) लगने जैसे समस्या से रक्षा में कच्चे आम का सेवन बहुत ही फायदेमंद कहलाता है। इसके सेवन से लू और धूप का व्यापक असर नहीं होता है। गर्मी के दिनों में कच्चे आम का आम पन्ना लोग लू से बचने के लिए करते हैं।

कब्ज से राहत  –

कच्चे आम का सेवन से कब्ज (Constipation) की शिकायत दूर हो सकती होती है। क्योंकि आम में पाये जाने वाला फाइबर कब्ज में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अंदर मौजूद फाइबर मल को मुलायम कर पुरानी से पुरानी कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

डायबिटीज (Diabetes) में सहायक

विशेषज्ञ के अनुसार कच्चे आम में एंटी डायबिटिक गुण विध्यमान होती हैं। फलतः आम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के रोगी के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में शर्करा का स्तर संतुलित रहता है। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

पाचन (Digestion) में मदद

कच्चे आम के अंदर मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में फायदेमंद साबित होता है। कच्चा आम का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत कर गैस और एसिडिटी में भी लाभदायक होता है। फलतः अपने आहार में कच्चे आम को शामिल किया जा सकता है।

कच्चा आम खाने के फायदे और नुकसान

त्वचा के गलो के लिए

कच्चे आम का सेवन त्वचा के लिए भी कभी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से त्वचा (Skin) हेल्दी होती है जिससे स्किन संबंधी कई बीमारी से रक्षा हो सकती है। क्योंकि कच्चे आम में मौजूद विटामिन सी इसमें अहम रोल निभाता है।

रोग प्रतिरोधक (Immunity) बढ़ाने में

कच्चा आम में विटामिन सी बहुत ही प्रचुर मात्रा मे पायी जाती है। जो Immunity को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कमजोर Immunity के बजह से लोग आसानी से संक्रमण और रोगों के चपेट में आ जाते है।

इस स्थति में आम का सेवन उनके Immunity को मजबूत करेगा और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करेगा।

आँखों के लिए लाभकारी

आँखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए की जरूरत होती है। कच्चे आम में यह विटामिन में काफी अधिक मात्रा में मौजूद होता है।

कच्चे आम में मौजूद विटामिन ए हमारी आँखों को स्वस्थ और रोशनी को तेज रखने में मदद कर सकता है। फलतः कच्चे आम खाना आंखों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।

कच्चे आम खाने के नुकसान (Raw Mango Side Effects)

क्या कच्चा आम सेहत के लिए खराब है अक्सर लोग इसके बारें में जानना चाहते हैं। आपने ऊपर पढ़ा की कच्चे आम का सेवन गर्मी के दिनों मे ठंढक पहुचता है।

लेकिन अगर कच्चे आम का किसी भी रूप में अधिक मात्रा में सेवन किया जाय तो इसका प्रतिकूल भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए कच्चे आम खाने के कुछ संभावित नुकसान के बारे में जानते हैं।

  • कच्चे आम का सीमित मात्रा में सेवन ही ठीक है।
  • अधिक मात्रा में कच्चे आम का सेवन पेट में गैस और मरोड़ जैसी समस्या खड़ी कर सकता है।
  • हालांकि कच्चे आम की तासीर ठंड होती है लेकिन इसका अधिक सेवन शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
  • कुछ लोगों को किसी खास चीज से एलर्जी होती है।
  • ऐसे में अगर आप को कच्चे आम से किसी प्रकार की एलर्जी (Allergy) हो तो इसके सेवन से बचना चाहिये।
  • कच्चे आम के सेवन लोग ब्लड सुगर के मरीज के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
  • जिनका ब्लड शुगर लेवल कम रहता हो उन्हें कच्चे आम के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए।
  • कच्चा आम को दूध के साथ लेने की मनाही होती है।
  • क्योंकि आयुर्वेद में कच्चे आम का दूध के साथ कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता है।
  • कच्चे आम और दूध एक साथ लेने से एलर्जी अथवा दूसरी अन्य परेशानी हो सकती है।
  • संवेदनशील गले वाले लोगों को कच्चा आम का सेवन नुकसान कर सकता है।  

कच्चे आम के उपयोग कैसे करें

हमारे देश भारत में कच्चे आम (Raw Mango) का उपयोग कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता है। हम सबने आम का सबसे प्रचलित व्यंजन आम का अचार (Mango pickle) जरूर खाया होगा।

इस प्रकार कच्चे आम को कई तरह से उपयोग कर लाभ उठाया जा सकता है। कच्चे आम को लोग छीलकर नमक-मिर्च लगाकर भी खाते हैं। आइये जानते हैं कच्चे आम खाने के उपयोग के कुछ तरीके के बारें में संक्षेप में :-

  1. कच्चे आम का पन्ना बनाकर कर
  2. कच्चे आम को चटनी के रूप में  
  3. कच्चे आम का अचार बनाकर
  4. कच्चे आम का मुरब्बा के रूप में
  5. अमचूर के रूप में आम का सेवन
  6. कच्चे आम का जैम के रूप में

इन्हें भी पढ़ें- पका आम खाने के फायदे और नुकसान

जाननें की बातें (People also ask)

सुबह खाली पेट कच्चा आम खाने से क्या होता है?

खाली पेट सुबह कच्चा आम खाना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पेट की समस्या में सुधार कर कई अन्य समस्याओं से भी राहत प्रदान करता है। क्योंकि आम कई विटामिन और मिनरल का समृद्ध स्रोत है।

कच्चा आम खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है ?

कच्चा आम में कई मिनरल और विटामिन समृद्ध रूप से मौजूद हैं। इसका सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करने सहित अनेकों फायदे हैं।

ज्यादा कच्चा आम खाने से क्या होता है ?

कच्चा आम अधिक खाने से पेट की समस्या हो सकती है। इसका अत्यधिक सेवन गैस, मितली और एलर्जी का कारण हो सकता है।

कच्चे आम में कौन सा अम्ल पाया जाता है ?

एक अध्ययन के अनुसार कच्चे आम में प्रमुख रूप से साइट्रिक एसिड मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें टार्टरिक एसिड भी पाया जाता है।

इस लेख में कच्चा आम खाने के फायदे और नुकसान  शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment