Shakarkand Khane ke Fayde: 10+शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान

Shakarkand Khane ke Fayde: शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान आपको हैरान कर सकती है। शकरकंद में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो वजन घटाने, मधुमेह के नियंत्रण से लेकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।

शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान – Benefits of Sweet Potato in Hindi

शकरकंद जिसे अंग्रेजी में Sweet Potato के नाम से जाना जाता है, एक पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार है। जो आलू की तरह जमीन के नीचे पैदा होता है। यह प्राकृतिक रूप से मीठा होता है,जो विटामिन A, C, और E के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्वों का प्रचुर भंडार है।

शकरकंद में आलू की अपेक्षा स्टार्च, विटामिन सी और विटामिन ए बहुत अधिक मात्रा में होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो वजन घटाने, शुगर को नियंत्रित रखने से लेकर कई रोगों में फायदेमंद है।

इस प्रकार देखा जाय तो शकरकंद न केवल एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, बल्कि यह कई प्रकार के हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ प्रदान करता है। इस ब्लॉग पोस्ट में शकरकंद के 10 प्रमुख फ़ायदों के बारें में जानेंगे।

साथ ही यह भी जानने की कोशिस करेंगे की शकरकंद को अपने आहार में क्यों शामिल करना चाहिए। लेकिन इसे कुछ परिस्थित में सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। तो चलिए शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शकरकंद खाने के कुछ प्रमुख फ़ायदे (Shakarkand Khane ke Fayde)

पोषक तत्वों का अनुपम स्रोत

शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर कंद है। इसमें आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर रूप से मौजूद होते हैं। शकरकंद में विटामिन बी, सी, डी, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कोलीन, आयरन और डाइट्री फ़ाइबर प्रचुर रूप से मौजूद होता है।

Shakarkand Khane ke Fayde हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ को ठीक रखने में मददगार साबित हो सकता है। उदाहरण के लिए इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए दृष्टि को तेज करने में मददगार है।

वहीं इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए आवश्यक है।

पाचन में सुधार होता है:

शकरकंद को डाइटरी फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसके साथ ही शकरकंद का फाइबर कब्ज को तोड़ कर मल त्याग की क्रिया को बढ़ावा देने में मददगार है। इसके फलसरूप पाचन में वृद्धि होकर पेट संबंधित कई रोगों के साथ-साथ बवासीर जैसी रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक:

अपने मीठे स्वाद के बावजूद शकरकंद का सेवन आलू की तुलना अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व तो प्राप्त होते ही हैं साथ ही आलू की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

शुगर के मरीज के लिए आलू की तुलना में कम हानिकारक माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है, क्योंकि इसका रक्त शर्करा के स्तर पर मध्यम प्रभाव पड़ता है।

फलतः टाइप 2 के शुगर के रोगी अपने चिकित्सक के परामर्श के बाद सीमित मात्रा में सेवन किया जा सकता है।

वज़न प्रबंधन में मददगार:

शकरकंद को अपने आहार में शामिल कारण वजन को नियंत्रित करने में भी प्रभावी साबित हो सकता है, क्योंकि शकरकंद में कैलोरी अपेक्षाकृत कम और फाइबर अधिक पाया जाता है।

इसके सेवन से आपको लंबे समय के लिए आवशयक ऊर्जा और तृप्ति प्रदान कर भूख महसूस नहीं होने देता है। जिससे ओवर इटिंग और बीच-बीच में खाने की आदत से छुटकारा मिलता है।

इस प्रकार शकरकंद का सेवन(Shakarkand Khane ke Fayde) मोटापा को कम करने और वजन को नियंत्रित रखने में मददगार साबित हो सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार:

शकरकंद में पाए जाने वाले विटामिन सी और मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को मजबूत कर कई रोगों से रक्षा में सहायक है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जिससे हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। फलतः इसका सेवन कई प्रकार के संक्रमण सहित अस्थमा से राहत मिलती है। इस प्रकार इसमें मौजूद विटामिन अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने में मदद करते हैं, जो शरीर को रोगों के खिलाफ लड़ने की शक्ति देती है।

आंखों के लिए फायदेमंद:

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए समृद्ध रूप से मौजूद होता है। जो ये आंखों के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य रखने और दृष्टि दोष को रोकने में मददगार है।

शकरकंद के फायदे (Shakarkand Khane ke Fayde) आँखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। यह उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन और अन्य दृष्टि समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

Shakarkand Khane ke Fayde - शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान
Shakarkand Khane ke Fayde – शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान

कैंसर रोकने में फायदेमंद:

शकरकंद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व हमारे समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को मुक्त कणों से होने वाले हानी से रक्षा में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से सूजन कम होती है। इस कारण से शकरकंद में कैंसररोधी गुण भी होते हैं।

फलतः शकरकंद का सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारियों के जोखिम से रक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस प्रकार शकरकंद को अपने आहार में शामिल करना कैंसर की रोकथाम में मदद मिलती है, जो एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

मस्तिष्क के कार्य में सुधार:

शकरकंद में कोलीन नामक एक यौगिक मौजूद होता है, जो मस्तिष्क के विकास, स्मरण शक्ति को तेज करने और उन्हें सुचारु रूप से कार्य करने में मदद के लिए आवश्यक है।

दिल के लिए फ़ायदेमंद:

शकरकंद पोटेशियम का उच्चतम स्रोत है। फलतः इसका सेवन रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मददगार माना जाता है। नियंत्रित रक्तचाप हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी है।

क्योंकि में मौजूद पोटेशियम नामक मिनरल सोडियम के प्रभाव को कम करने में प्रभावी होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में राहत दिलाता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

इस प्रकार शकरकंद का सेवन(Shakarkand Khane ke Fayde) उच्च रक्तचाप को कंट्रोल कर हृदय रोगों के बढ़ते खतरे को कम करने में योगदान कर सकता है।

स्वस्थ त्वचा के लिए:

शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए आँखों के साथ-साथ त्वचा के स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसमें मौजूद विटामिन सी, त्वचा में कोलेजन बनाता है, जो त्वचा के नए कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। इसके अलावा शकरकंद खाने से त्वचा पर पड़ने वाली महीन रेखाओं और झुर्रियों को भी कम करने में मदद मिलती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद:

शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन बी 6 जैसे ज़रूरी विटामिन के अलावा विटामिन डी भी अच्छी मात्रा में होता है जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है। इस प्रकार शकरकंद का सेवन(Shakarkand Khane ke Fayde) हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

प्रेगनेंसी में शकरकंद खाने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलायें द्वारा अपने आहार में शकरकंद को शामिल कारण फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व गर्भवती महिलायें और उनके पेट में पल रहे बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य में लाभ पहुचा सकता है।

प्रेगनेंसी में जहाँ इसका सेवन कब्ज को रोकने में मदद करता है, वहीं यह भ्रूण के मस्तिष्क और हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है।

शकरकंद खाने के नुकसान:

  • शकरकंद खाना स्वास्थ के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों को शकरकंद खाने से परहेज करना चाहिए। खास कर उन लोगों को जो हृदय रोग के लिए दवाओं का सेवन कर रहे हैं।
  • शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट और शुगर पाई जाती है। इसका अधिक सेवन शुगर पेशेंट को हानी कर सकता है। फलतः डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • सर्दियों में शकरकंद का अधिक सेवन शरीर में विटामिन ए की मात्रा बढ़ा सकती है। इसके अत्यधिक सेवन से पेट खराब, अपच, उलटी, दस्त और सिरदर्द की समस्या उत्पन्न कर सकती है।
  • शकरकंद में उच्च मात्रा में ऑक्सालेट होते हैं. इससे कैल्शियम-ऑक्सालेट किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है.
    गुर्दे की समस्या वाले रोगी को भी शकरकंद के सेवन से परहेज करना चाहिए।
  • शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज़ों को कम मात्रा में शकरकंद फायदेमंद हो सकता है।

शकरकंद खाने का समय व तरीका

शकरकंद खाने की कोई समय सीमा तय नहीं है इसे कभी भी अपनी सुविधा के अनुसार सेवन किया जा सकता है। वैसे शकरकंद खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट हो सकता है।

यह आपको देर तक ऊर्जा से भरपूर और संतृप्त रखने में मददगार है। आप चाहें तो इसका शाम में स्नैक्स के रूप मे भी इसका सेवन किया जा सकता है।

शकरकंद को कच्चा अथवा उबाल कर खाया जा सकता है। कच्चा शकरकंद खाने के फायदे अलग हैं। क्योंकि उबालने से इसकी पोस्टिकता में कमी आ सकती है।

अंत में:

शकरकंद एक स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है जो कई तरह से हमारे स्वास्थ्य को लाभ प्रदान कर सकता है। इसे अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसके सेवन से बेहतर पाचन, ब्लड शुगर को कंट्रोल, इम्यूनिटी की मजबूती, नजर को तेज कर दृष्टि को बेहतर करने, सूजन कम करने, मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ हृदय और स्वस्थ त्वचा के लिए भी गुणकारी है।

इस लेख में शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान (Shakarkand Khane ke Fayde) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

Leave a Comment